iPhone 18 Pro Max-23442: डार्क चेरी कलर में दिखा Apple का फ्लैगशिप फोन, A20 प्रो चिप और C2 मॉडेम से लैस होगा
Published:
3 min read

Apple के अपकमिंग 18 सीरीज में A20 प्रो बायोनिक चिपसेट लगा हो सकता है। (फोटो सोर्स- जॉन रेटिंगर/X)
टेक डेस्क। Apple के अपकमिंग 'iPhone 18 Pro Max' को लेकर एक नया लीक सामने आया है। लॉन्च से पहले इस फोन को तीन कलर में देखा गया है। इन फोटोज ने एक बार फिर 'iPhone 18 Pro Max' के डिजाइन और कलर ऑप्शन की झलक दिखा दी है। इससे पहले भी इसके डमी यूनिट्स सामने आए थे। जिससे फोन के कलर लाइनअप की जानकारी मिली थी। वहीं, पिछले रिपोर्ट्स में इसके प्रोसेसर, कनेक्टिविटी और डिस्प्ले से जुड़े अपग्रेड्स की चर्चा हो चुकी है।
लीक हुए फोटोज में दिखे डार्क चेरी, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर
टेक जनर्लिस्ट जॉन रेटिंगर (@Jon4Lakers) ने X पर कुछ फोटोज शेयर की है। जिनमें iPhone 18 Pro Max को डार्क चेरी, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर में देखा गया है। तस्वीरों में फोन को अलग-अलग एंगल है, जिससे इसके डिजाइन की बेहतर झलक मिलती है।
डार्क चेरी बन सकता है साल का सबसे खास कलर
सामने आए कलर्स में डार्क चेरी सबसे ज्यादा चर्चा में है। पिछले कई महीनों से आ रिपोर्ट्स में इसी कलर का जिक्र किया गया था। माना जा रहा है कि Apple इस बार इसे Pro मॉडल का सिग्नेचर कलर बना सकता है। यह रंग Apple के पहले इस्तेमाल किए गए रेड शेड्स से अलग दिखाई देता है। लीक हुए तस्वीरों में इसमें रेड और पिंक कलर का मिक्स्ड नजर आते हैं। जिससे फोन का लुक प्रीमियम लगता है।
ब्लू और ब्लैक वेरिएंट में दिखा नया अंदाज
लीक में दिखाई दिया लाइट ब्लू कलर भी Apple के पुराने ब्लू प्रो मॉडल्स की तुलना में थोड़ा गहरा नजर आता है। वहीं, ब्लैक वेरिएंट में टू-टोन डिजाइन देखने को मिलता है। इसमें कैमरा मॉड्यूल फोन बाकी हिस्से से ज्यादा डार्क कलर में दिखाई देता है, जबकि बैक पैनल मैट फिनिश के साथ आता है। हालांकि इस नए लीक में सिल्वर कलर का मॉडल नजर नहीं आया। इससे पहले सामने आए डमी यूनिट्स में सिल्वर वेरिएंट भी देखा गया था।
A20 Pro चिप और नए C2 मॉडेम
इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज में Apple का नया A20 Pro बायोनिक चिपसेट दिया जा सकता है। साथ ही कंपनी अपना नया C2 मॉडेम भी पेश कर सकती है। वहीं, Apple इस बार प्रो मॉडल्स में डायनेमिक आइलैंड का आकार थोड़ा छोटा कर सकता है। कंपनी इस नई सीरीज को सितंबर में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा अफवाहें है कि Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है।

