iPhone 18 Pro Max-19321: डिजाइन, नया डार्क चेरी कलर, वजन और कैमरा डिटेल्स लीक्स, कीमत भी आई सामने
Published:
3 min read

iPhone 18 Pro Max में चार कलर ऑप्शन मिलेंगे। (फोटो सोर्स- Macworld)
टेक डेस्क। एप्पल (Apple) अपने अपकमिंग स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max को लेकर चर्चा में है। फोन के लॉन्च होने में अभी समय है, लेकिन इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। अगर ये लीक्स सही साबित होते हैं, तो इस बार iPhone 18 Pro Max में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं अब तक क्या जानकारी सामने आई है।
iPhone 18 Pro Max का नया डिजाइन कैसा होगा
Apple अपने Pro मॉडल्स के डिजाइन में हल्का लेकिन नोटिस करने लायक बदलाव कर सकता है। खासकर कैमरा सेक्शन में बदलाव देखने को मिल सकता है। लीक्स के मुताबिक, स्मार्टफोन का कैमरा बंप पहले से ज्यादा मोटा होगा।
यूट्यूबर वादिम युरयेव (Vadim Yuryev) ने एक डमी यूनिट शेयर की है। उनमें कैमरा प्लेटो पहले से ज्यादा उभरा हुआ दिख रहा है। जहां iPhone 17 Pro Max की मोटाई कैमरे सहित करीब 11.23 mm थी। वहीं, iPhone 18 Pro Max में यह बढ़कर 11.54 mm हो सकती है। कैमरा बंप की मोटाई भी बढ़कर 13.77 mm तक पहुंच सकती है, जो पहले 12.92 mm थी।

नए कलर ऑप्शन, डार्क चेरी होगा खास अट्रैक्शन
हर साल Apple अपने Pro मॉडल्स में नया रंग लेकर आता है। पिछले साल ऑरेंज कलर काफी हिट रहा था। अब कंपनी डार्ज चेरी कलर को खास आकर्षण बना सकती है। Macworld की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max चार कलर- लाइट ब्लू, डार्क चेरी, डार्क ग्रे और सिल्वर में आ सकता है।
इनमें डार्क चेरी सबसे अलग और प्रीमियम लुक देने वाला कलर माना जा रहा है। कई लीक्स में इसे वाइन रेड शेड के रूप में दिखाया गया है। लगभग तय माना जा रहा है कि ये कलर ऑप्शन अब फाइनल हो चुके हैं।
बड़ी बैटरी, फोन थोड़ा भारी होगा
कंपनी अपने फ्लैगशिप फोन में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 5100 से 5200mAh की बैटरी मिल सकती है। बड़ी बैटरी होने से फोन का वजन करीब 240 ग्राम तक जा सकता है, जो पिछले मॉडल से 7 से 10 ग्राम ज्यादा होगा। फोन की मोटाई भी बढ़कर 8.8 mm हो सकती है, जो पहले लगभग 8.75 mm थी।
लॉन्च डेट और कीमत क्या होगी?
हर साल की तरह इस बार भी Apple सितंबर में अपना लॉन्च इवेंट कर सकता है। इसी इवेंट में iPhone 18 सीरीज और iPhone Fold भी पेश किया जा सकता है। कंपनी ग्लोबल मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर (करीब 1,13,006 रुपए) रखेगी। हालांकि भारत में कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
यह भी पढ़ें-

