iPhone 18 Pro Max Camera Leak: कैमरे में मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक
Published: Updated:
4 min read

iPhone 18 Pro Max में नया Sony IMX905 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। यह सेंसर iPhone 17 Pro Max में इस्तेमाल किए गए सेंसर की जगह लेगा। (फोटो सोर्स- X/@Jon4Lakers)
टेक डेस्क। Apple के अपकमिंग iPhone 18 सीरीज को लेकर टेक जगत में हलचल तेज हो गई है। हाल ही में सामने आए एक बड़े लीक ने iPhone लवर्स को एक्साइटेड कर दिया है। अगर यह जानकारी सच साबित होती है, तो iPhone 18 Pro Max का कैमरा पिछले कुछ सालों में iPhone इतिहास का सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है। यह लीक 'Notrbookcheck' द्वारा जारी की गई है। जिसमें Tata Electronics के इंटरनल ISP डायग्नोस्टिक्स लॉग का हवाला दिया गया है।
आइए जानते हैं कि अपकमिंग iPhone 18 Pro Max के कैमरे में क्या खास मिलने वाला है...
Sony IMX972 सेंसर के साथ आ सकता है मेन कैमरा
लीक हुई डायग्नोस्टिक्स रिपोर्ट के मुताबिक, Apple iPhone 18 Pro Max में Sony IMX905 प्राइमरी कैमरा सेंसर दे सकता है। यह सेंसर iPhone 17 Pro Max में मिलने वाले सेंसर को रिप्लेस करेगा।
पिक्सल साइज: नए सेंसर में भी पिक्सल साइज 1.22 माइक्रोन (1.22μm) ही रहेगा।
फोकस एरिया: इसका मतलब है कि Apple इस बार सेंसर का साइज बढ़ाने के बजाय सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन, इमेज प्रोसेसिंग और ओवरऑल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर ज्यादा ध्यान दे रहा है।
यह भी पढ़ें- iPhone 18 Pro Max: डिजाइन, नया डार्क चेरी कलर, वजन और कैमरा डिटेल्स लीक्स, कीमत भी आई सामने
वैरिएबल अपर्चर फीचर से फोटोग्राफी होगी नेक्स्ट लेवल
इस लीक की सबसे बड़ी हाइलाइट इसका वैरिएबल अपर्चर सपोर्ट है।
फायदा: इस फीचर की मदद से कैमरा आसपास की रोशनी (Lighting conditions) के हिसाब से अपने अपर्चर को खुद एडजस्ट कर सकेगा।
लो-लाइट फोटोग्राफी: इससे कम रोशनी या रात के समय बेहतरीन और क्रिस्प फोटोज मिलेंगी। साथ ही, यूजर्स को DSLR जैसा शानदार डेप्थ कंट्रोल और बोकेह इफेक्ट देखने को मिलेगा। हालांकि, अपर्चर की सटीक रेंज क्या होगी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- iPhone 18 Pro Max: सितंबर में लॉन्च होगा Apple का नया फ्लैगशिप फोन, डिजाइन से लेकर प्रोसेसर डिटेल्स सामने आई
अन्य कैमरों में नहीं दिखेगा कोई बड़ा बदलाव
अगर आप सोच रहे हैं कि सभी कैमरों को बदला जाएगा, तो ऐसा नहीं है। लीक के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max के बाकी कैमरा हार्डवेयर में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है:
कैमरा टाइप | संभावित सेंसर |
प्राइमरी कैमरा | Sony IMX905 |
टेलीफोटो कैमरा | Sony IMX973 |
अल्ट्रावाइड कैमरा | Sony IMX972 |
फ्रंट कैमरा | Sony IMX914 |
LiDAR स्कैनर | Sony IMX591 |
टेलीफोटो कैमरे में पुराना स्टेबलाइजेशन सिस्टम मिलेगा
रिपोर्ट की मानें तो टेलीफोटो कैमरे का 0.7 माइक्रोन नेटिव पिक्सल साइज पहले जैसा ही रहेगा, जो पिक्सल बिनिंग तकनीक की मदद से 1.4 माइक्रोन के बराबर काम करेगा। इसके अलावा, वीडियो रिकॉर्डिंग को गिंबल जैसी स्टेबिलिटी देने के लिए थ्री-एक्सिस स्फेरिकल एक्ट्यूएटर वाला OIS सिस्टम बरकरार रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Apple Fold iPhone Leak: पहली बार सामने आई फोल्डेबल iPhone की तस्वीरें, बड़ा डिस्प्ले और नया डिजाइन लीक हुआ
iPhone 18 Series Launch Date: कब होगा लॉन्च और क्या होगी कीमत?
लॉन्च टाइमलाइन: टेक एक्सपर्ट्स की मानें तो Apple अपनी परंपरा को कायम रखते हुए सितंबर 2026 में iPhone 18 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च कर सकता है।
कीमत में बढ़ोतरी: नए कैमरा कॉम्पोनेंट्स, एडवांस सेंसर और एडवांस मेमोरी की बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट के कारण iPhone 18 Pro Max की कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले करीब $200 (लगभग 16,000 से 17,000 रुपए) तक महंगी हो सकती है।
नोट: ध्यान रहे कि यह पूरी जानकारी फिलहाल इंटरनेट पर सामने आए लीक्स और डायग्नोस्टिक्स रिपोर्ट्स पर आधारित है। Apple ने अभी तक iPhone 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स या फीचर्स को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।
यह भी पढ़ें-
iPhone 18 सीरीज में बड़ा अपग्रेड: 12GB रैम मिल सकती है, Apple के नए AI फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा
iPhone, MacBook और iPad महंगे हो सकते हैं: टिम कुक ने कहा- कीमत बढ़ाना अब मजबूरी, जानिए वजह

