गूगल के नए लैपटॉप 'Googlebook' पेश: एंड्रॉइंड अब जेमिनी इंटेलिजेंस सिस्टम, क्रिएटर्स को मिलेंगे नए AI टूल्स; जानिए 'द एंड्रॉइंड शो' में क्या-क्या मिला
Published:
4 min read

Google I/O 2026 का सबसे बड़ा फोकस Gemini Intelligence रहा। कंपनी का कहना है कि Gemini AI एंड्रॉइड डिवाइसेज पर कई मल्टी-स्टेप काम खुद करेगा। (फोटो सोर्स- Google)
टेक डेस्क। Google ने अपने वर्चुअल इवेंट 'The Android Show: I/O Edition 2026' में कई बड़े ऐलान किए। टेक कंपनी ने साफ कर दिया है कि अब एंड्रॉइड (Android) सिर्फ मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं रहेगा, बल्कि जेमिनी एआई (Gemini AI) की हेल्प से एक 'इंटेलिजेंस सिस्टम' बनने जा रहा है।
इस इवेंट में Google ने नए AI लैपटॉप 'गूगलबुक' (Googlebook), Android 17 के क्रिएटर फीचर्स, Android Auto के नए डिजाइन और क्रोम (Chrome) में Gemini AI जैसे कई अपडेट पेश किए हैं। आने वाले महीनों में ये फीचर्स स्मार्टफोन, लैपटॉप, कार और स्मार्ट डिवाइसेज में देखने को मिलेंगे।
Googlebook: नया AI लैपटॉप प्लेटफॉर्म
Google ने क्रोमबुक (Chromebook) के बाद अब 'Googlebook' नाम से एक नई लैपटॉप कैटेगरी पेश की है। यह लैपटॉप खास तौर पर Gemini AI को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इनमें एंड्रॉइड और क्रोम OS मिलेगा, जिससे यूजर्स एंड्रॉइड ऐप्स और क्रोम ब्राउजर का फायदा एक साथ उठा पाएंगे।
Googlebook में मैजिक प्वाइंटर (Magic Pointer) नाम का AI फीचर दिया गया है। यूजर जैसे ही कर्सर को मूव करेगा, Gemini AI उससे जुड़े सुझाव देने लगेगा। इसके अलावा क्रिएट योर विजेट (Create Your Widget) फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से टेक्स्ट लिखकर कस्टम विजेट बना पाएंगे।
जेमिनी AI, जीमेल, कैलेंडर और वेब डेटा को मिलाकर पर्सनल डैशबोर्ड तैयार करेगा।

Android Auto का नया डिजाइन पेश
Google ने Android Auto का नया डिजाइन भी रिवील किया है। अब कार की स्क्रीन पहले से ज्यादा मॉडर्न और स्मार्ट नजर आएगी। इसमें नए फॉन्ट्स, बेहतर एनिमेशन और वॉलपेपर दिए जाएंगे।
यूजर्स को कार स्क्रीन पर कस्टम विजेट्स भी मिलेंगे। इनमें कॉन्टैक्ट्स, वेदर और गैराज डोर कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
अब Android Auto सिर्फ नेविगेशन तक सीमित नहीं रहेगा। यूजर्स कार पार्क होने या चार्जिंग के दौरान यूट्यूब वीडियो फुल एचडी में देख सकेंगे। शुरुआत में यह फीचर Tata Morors, BMW, Ford, Hyundai, Kia, Renault और Skoda कारों में मिलेगा।

कार में और स्मार्ट हुआ Gemini AI
कंपनी ने बताया कि अब Gemini AI कार के अंदर भी स्मार्ट तरीके से काम करेगा। मैजिक क्यू (Magic Cue) फीचर यूजर के मैसेज, ईमेल और कैलेंडर की जानकारी देखकर जवाब सुझाएगा। इससे ड्राइविंग के दौरान स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की जरूरत कम होगी।
Android 17 में कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा फायदा
Google ने Android 17 में क्रिएटर्स के लिए कई फीचर्स जोड़े हैं। नया स्क्रीन रिएक्शन्स (Screen Reactions) फीचर यूजर को एक स्क्रीन और फेस रिकॉर्ड करने देगा। इससे रिएक्शन वीडियो बनाना काफी आसान हो जाएगा। किसी थर्ड पार्टी ऐप या ग्रीन स्क्रीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फीचर सबसे पहले Google Pixel फोन में आएगा।
Google ने Instagram के साथ भी अपनी पार्टनरशिप मजबूत की है। यूजर्स को Ultra HDR सपोर्ट, वीडियो स्टेबलाइजेशन और नाइट साइटt जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Instagram के Edits ऐप में भी AI फीचर्स जोड़े गए हैं। स्मार्ट एनहांस (Smart Enhance) फीचर फोटो और वीडियो की क्वालिटी को तुरंत बेहतर करेगा, जबकि साउंड सेपरेशन (Sound Separation) वीडियो से अनचाहा शोर हटाने में मदद करेगा।
इसके अलावा एडोब प्रीमियर प्रो (Adobe Premiere Pro) अब एंड्रॉइड पर भी आने वाला है। इसमें यूट्यूब शॉर्ट्स के लिए खास टेम्पलेट्स और इफेक्ट्स दिए जाएंगे।
नया APV वीडियो फॉर्मेट
Google और Samsung ने मिलकर एडवांस्ड प्रोफेशनल वीडियो (APV) नाम का नया वीडियो फॉर्मेट पेश किया है। इसका मकसद कम स्टोरेज में हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग देना है। यह फीचर खास तौर पर प्रोफेशनल वीडियो क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें-

