Google Pixel 11 Pro Fold की पहली झलक: नया डिजाइन, शानदार डिस्प्ले और Tensor G6 प्रोेसेसर के साथ लेगा एंट्री, जानें कीमत
Published:
3 min read

लॉन्च से पहले Pixel 11 Pro Fold की लीक झलक देखने को मिली
टेक डेस्क। गूगल (Google) अगले महीने अपना 'Made by Google इवेंट' करने जा रही है। जिसमें वह अपना लेटेस्ट डिवाइस लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले इसकी लीक झलक देखने को मिली है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बड़ी टेक कंपनी Pixel 11 Pro Fold को लाने वाली है।
नए कलर वेरिएंट आएगा
Telegram पर Mystic Leaks के एक नए लीक के मुताबिक, Pixel 11 Pro Fold फोन ‘पाइन’ कलर वेरिएंट में देखने को मिलेगा। अगर यह लीक सही होती है तो Google का अगला फोन अपने पिछले मॉडल की तरह रेक्टेंगुलर कैमरा आइसलैंड और दो पिल-शेप्ड कटआउट्स के साथ आ सकता है।
LED फ्लैश लाइट में बदलाव हुआ
हालांकि, रेंडर से पता चलता है कि, Google ने LED फ्लैश लाइट की जगह में थोड़ा बदलाव किया है, जो कि अब कैमरा मॉड्यूल के ऊपरी बाएं कोने में उपर वाले पिल-शेप वाले कटआउट के अंदर दिख रही है। वैसे Pixel 10 Pro Fold फोन में फ्लैश लाइट कैमरा कटआउट के बाहर दाईं ओर दी गई है। पहले की लीक से पता चला है कि Pixel 11 Pro Fold अपने पिछले मॉडल से हल्का और पतला होगा।

Pixel 11 Pro Fold के लीक स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर और रैम: Mystic Leaks ने पहले दावा किया था कि Pixel 11 Pro Fold फोन में Tensor G6 प्रोसेसर मिल सकता है। यह फोल्डेबल फोन 12GB और 16GB रैम ऑप्शंस के साथ आ सकता है।
डिस्प्ले: इसमें 1Hz से 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 2076 x 2160 OLED इनर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। साथ ही कहा जा रहा है कि यह डिस्प्ले पैनल 2,050 निट्स की HDR ब्राइटनेस और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है।
बाहरी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 60Hz से 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 1080 x 2342 OLED पैनल मिलने की उम्मीद है, जो कि 2,450 निट्स के HDR ब्राइटनेस और 3,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
बैटरी और कैमरा: इस फोन में 4,658 mAh की बैटरी और प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद है। हालांकि कैमरा से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसी बीच टिपस्टर का दावा है कि Google Pixel 11 Pro Fold से थर्मामीटर सेंसर हटा सकती है। कंपनी ने कहा कि इसकी जगह कैमरा मॉड्यूल पर छोटी सी RGB LED ऐरे दे सकती है, जिसका कॉन्सेप्ट Nothing के Glyph इंटरफेस जैसा होगा।

Pixel 11 सीरीज की कीमत
Dealabs के हालिया लीक से पता चला है कि Pixel 11 की कीमतें बढ़ सकती हैं। स्टैंडर्ड Pixel 11 के 256GB वेरिएंट की कीमत €999 (लगभग 1,09,232 भारतीय रुपए) से शुरू हो सकती है, जबकि Pixel 11 Pro की कीमत €1,199 (लगभग 1,31,110 भारतीय रुपए) हो सकती है।
मॉडल | 256GB | 512GB | 1TB |
Pixel 11 | €999 (लगभग 1,09,238 रुपए) | €1,129 (लगभग 1,23,447 रुपए) | - |
Pixel 11 Pro | €1,199 (लगभग 1,31,060 रुपए) | €1,329 (लगभग 1,45,239 रुपए) | €1,589 (लगभग 1,73,653 रुपए) |
Pixel 11 Pro XL | €1,399 (लगभग 1,52,898 रुपए) | €1,529 (लगभग 1,67,133 रुपए) | €1,789 (लगभग 1,95,553 रुपए) |
Pixel 11 Pro XL | €1,999 (लगभग 2,18,494 रुपए | €2,129 (लगभग 2,32,691 रुपए) | €2,389 (लगभग 2,61,108 रुपए ) |
यह भी पढ़ें-

