iPhone, MacBook और iPad महंगे हो सकते हैं: टिम कुक ने कहा- कीमत बढ़ाना अब मजबूरी, जानिए वजह
Published:
2 min read

टिम कुक सितंबर में कंपनी की कमान जॉन टर्नस को सौंप सकते हैं। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
बिजनेस डेस्क। Apple अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा सकती है। कंपनी के CEO टिम कुक ने इसके संकेत दिए हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी लंबे समय से इस खर्च को झेल रही है, ताकि ग्राहकों को ज्यादा कीमत न चुकाना पड़े। अब स्थिति संभालना मुश्किल होता जा रहा है। कुक ने कहा, 'कीमत बढ़ाना उनकी पसंद नहीं है, लेकिन मौजूदा हालात में यह कदम उठाना जरूरी हो सकता है।'
किन Apple डिवाइस की कीमत बढ़ सकती है
Apple ने यह साफ नहीं किया है कि कौन से प्रोडक्ट्स महंगे होंगे और कीमतें कब बढ़ेंगी। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक, MacBook, iPad और कुछ अन्य डिवाइसों की कीमतों में जल्द बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। Apple का अगला बड़ा लॉन्च सितंबर में होने की उम्मीद है। जब कंपनी iPhone 18 सीरीज पेश कर सकती है। इसी इवेंट में फोल्डेबल iPhone लॉन्च होने की चर्चा है।
यह भी पढ़ें- iPhone 18 सीरीज में बड़ा अपग्रेड: 12GB रैम मिल सकती है, Apple के नए AI फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा
मेमोरी और स्टोरेज चिप्स बनी चिंता
टिम कुक ने कहा कि सबसे बड़ी परेशानी DRAM और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती कीमतों से हो रही है। उन्होंने बताया कि AI सर्वर बनाने वाली कंपनियां बड़ी मात्रा में हाई-बैंडविड्थ मेमोरी खरीद रही हैं। जिससे डिवाइसों के लिए सप्लाई कम पड़ रही है। कुक ने कहा, 'जब सप्लाई घटती है और डिमांड बढ़ती है, तो चिप मेकर कीमतें बढ़ा देते हैं। इसका सीधा असर टेक कंपनियों पर पड़ता है।'
AI की वजह से 4 गुना महंगी हुईं चिप्स
रिपोर्ट के मुताबिक 2025 से गूगल, मेटा और अमेजन जैसी बड़ी टेक कंपनियों ने AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर इन्वेस्टमेंट शुरू किया है। इसके बाद मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की डिमांड अचानक बढ़ गई। टेकइनसाइट्स के अनुमान के मुताबिक, 2025 के बाद से चिप्स की कीमतें चार गुना तक बढ़ चुकी हैं।
कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला 2027 तक जारी रह सकता है। रिसर्च फर्म का अनुमान है कि अगले iPhone Pro मॉडल की कीमत में करीब 270 डॉलर तक का इजाफा हो सकता है।
यह भी पढ़ें-

