Apple का नया अपडेट जारी: iPhone की चार्जिंग समस्या फिक्स हुई, M5 Mac में शटडाउन होने वाले बग को ठीक किया
Published:
2 min read

Apple ने iOS 26.5.1 और macOS 26.5.1 अपडेट जारी किए हैं। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
टेक डेस्क। Apple ने अपने यूजर्स के लिए iOS 26.5.1 और macOS 26.5.1 के नए अपडेट जारी किए हैं। ये बड़े फीचर अपडेट नहीं हैं, लेकिन कुछ जरूरी बग्स को ठीक करने के लिए लाए गए हैं। खास बात यह है कि इन अपडेट्स में iPhone की चार्जिंग से जुड़ी समस्या और M5 चिप वाले Mac कंप्यूटरों में शटडाउन होने वाली प्रॉब्लम को दूर किया गया है।
iPhone Air और iPhone 17 में चार्जिंग की समस्या फिक्स
iOS 26.5.1 अपडेट खास तौर पर iPhone Air और iPhone 17 यूजर्स के लिए अहम है। Apple के मुताबिक, कई यूजर्स के फोन बैटरी खत्म होने पर वायर्ड चार्जिंग के जरिए चार्ज नहीं हो रहा था। नए अपडेट के बाद लो बैटरी में चार्जिंग केबल सामान्य रूप से काम करेगी। यूजर्स को अचानक iPhone स्विच ऑफ होने की टेंशन नहीं रहेगी।
M5 चिप में MAC में शटडाउन की समस्या दूर
Apple ने macOS 26.5.1 अपडेट में M5 चिप वाले MAC कंप्यूटरों के लिए भी सुधार किया है। दरअसल, Mac सिस्टम बिना किसी अलर्ट के अचानक बंद हो रहे थे। यह समस्या तब सामने आ रही थी। जब सिस्टम में कुछ विशेष कंटेंट-फिल्टरिंग नेटवर्क एक्सटेंशन इस्तेमाल किए जा रहे थे। नए अपडेट का मकसद ऐसे सिस्टम को स्टेबल और भरोसेमंद बनाना है, ताकि काम के दौरान शटडाउन जैसी परेशानी न हो।
Apple की नजर iOS 27 और macOS 27 पर
इन अपडेट्स के साथ Apple अपने अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट की तैयारी कर रहा है। कंपनी 8 जून को iOS 27 और macOS 27 को पेश करने वाली है। हर साल की तरह इस बार भी Apple नए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स को सितंबर में रोलआउट कर सकता है। इनमें कई नए फीचर्स, परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस से जुड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें-

