पृथ्वी शॉ की तरह बर्बाद मत हो जाना: वैभव सूर्यवंशी को सोशल मीडिया यूजर्स की सलाह; इंग्लैंड में 2 बहन 6 घंटे ड्राइव करके वैभव से मिलने पहुंचीं
Published:
3 min read

वैभव सूर्यवंशी और पृथ्वी शाॅ। (सोर्स: सोशल मीडिया)
इंडिया के यंग बैटिंग सेंशेसन कहे जा रहे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी इन दिनों इंग्लैंड में हैं। वो इंडिया अंडर 19 टीम की तरफ से इंग्लैंड अंडर 19 के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेल रहे हैं।
पिछले दिनों वैभव से मिलने के लिए अनाया और रिवा नाम की दो बहनें लंदन से वूस्टर पहुंचीं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में वैभव के साथ फोटोग्राफ लिए। जैसे ही यह फोटो वायरल हुए, सोशल मीडिया यूजर्स ने वैभव को सलाह या हिदायत देना शुरू कर दिया। ज्यादातर ने कहा- वैभव अभी आपकी उम्र काफी कम है। फेम को संभालकर रखना सीखिए। पृथ्वी शॉ की तरह अपना कॅरियर तबाह मत कर लेना।
इंग्लैंड अंडर 19 के खिलाफ वैभव का परफॉर्मेंस
इंग्लैंड के खिलाफ यूथ वनडे और टेस्ट सीरीज में वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके स्कोर रहे, 48, 45, 86, 143 और 33 रन।
पहले यूथ टेस्ट की दो पारियों में उन्होंने 14 और 56 रन बनाए। गेंदबाजी में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। इंग्लैंड के कप्तान हमजा शेख और थॉमस रेव को आउट किया।
दो बहन अनाया और रिवा 6 घंटे ड्राइव कर के वैभव से मिलने वूस्टर पहुंची (सोर्स:सोशल मीडिया)
राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ में खरीदा
2025 की IPL नीलामी में जब 13 साल के वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने ₹1.1 करोड़ में खरीदा, तब हर कोई हैरान रह गया। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी रकम पाना आम बात नहीं थी। वैभव ने यह साबित किया कि वो इस कीमत के हकदार हैं। अपने पहले आईपीएल सीजन में उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए। 35 गेंदों में शतक बनाकर सबसे तेज आईपीएल सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।
पृथ्वी शॉ जैसी गलती दोहराने की चेतावनी क्यों
जब भी किसी युवा खिलाड़ी को इतनी जल्दी शोहरत और सफलता मिलती है तो साथ में जोखिम भी बढ़ जाता है।
ऐसा ही कुछ पृथ्वी शॉ के साथ हुआ था। उन्होंने भी अपने कॅरियर की शुरुआत काफी अच्छी की थी। हालांकि, बाद में वो इसे जारी नहीं रख सके। इसके अलावा कुछ विवादों में भी फंसे। यही वजह है कि फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स वैभव को अभी से सलाह दे रहे हैं कि वह अपने खेल पर ध्यान रखें और भटकाव से दूर रहें।
पृथ्वी शाॅ ने अपना टेस्ट डेब्यू 4 अक्टूबर 2018 राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 25 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था। इसके बाद से टीम इंडिया में उनकी जगह नहीं बन पाई है।
पृथ्वी का टेस्ट रिकॉर्ड
कुल मैच-9
रन-339
बेस्ट स्कोर-134
सेंचुरी-1
फिफ्टी -2
ODI रिकॉर्ड
कुल मैच -6
रन-189
बेस्ट स्कोर-49
IPL रिकॉर्ड
कुल मैच -79
रन- 1892
बेस्ट स्कोर -99
फिफ्टी-14

