पाकिस्तान में रिजवान-इमाम से पूछताछ: लाहौर में उनके ही फोन की चैट दिखाकर सवाल; रिजवान से पूछा- फोन देने में आनाकानी क्यों की
Published:
4 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दो प्लेयर्स से वहां की फेडरल सायबर क्राइम एजेंसी ने पूछताछ की है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई है। इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान से यह पूछताछ लाहौर में हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे इंटरनल इन्क्वॉयरी बताया है।
सवाल-जवाब की वीडियो रिकॉर्डिंग
- पाकिस्तान के कुछ मीडिया हाउस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इमाम और रिजवान से अलग-अलग पूछताछ की गई। सबसे पहले इमाम को बुलाया गया था। करीब पांच घंटे बाद रिजवान को तलब किया गया। रिजवान से भी करीब 6 घंटे पूछताछ हुई।
- खास बात यह है कि दोनों प्लेयर्स से सायबर क्राइम के अफसरों ने जो पूछताछ की, उसे वीडियो रिकॉर्ड पर लिया गया।
- दोनों प्लेयर्स के फोन का डेटा इंग्लैंड में ही PCB और ICC के अफसरों ने अपनी डिवाइस में ट्रांसफर कर लिया था। हालांकि, बाद में उनके फोन वापस कर दिए गए थे।
- जानकारी के मुताबिक- पूछताछ के दौरान दोनों प्लेयर्स को उनके फोन से मिले वॉट्सअप चैट दिखाए गए और इसके बाद इन्हीं के बारे में सवाल किए गए।

फोन देने में आनाकानी क्यों
- रिपोर्ट्स के मुताबिक- रिजवान पर शिकंजा ज्यादा तेजी से कसा जा रहा है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दूसरे टेस्ट के खत्म होने के बाद जब पाकिस्तानी टीम होटल पहुंची तो रिजवान और इमाम लॉबी में ही रुक गए थे।
- कहा जाता है कि इन दोनों को PCB और ICC के अफसरों ने लॉबी में रुकने को कहा था। इसके कुछ देर बाद दोनों प्लेयर्स से उनके फोन मांगे गए। इमाम ने हालात को देखते हुए फोन दे दिया पर रिजवान ने ऐसा नहीं किया।
- बताया जाता है कि रिजवान काफी देर तक PCB और ICC के अफसरों से बहस करते रहे। उन्होंने कथित तौर पर कहा था- मेरा फोन मेरी पर्सनल डिवाइस है। आपको इसकी क्या जरूरत है? इसके बाद जब PCB और ICC की टीम ने सख्ती दिखाई तो मजबूरी में रिजवान को फोन देना पड़ा।
- तीसरे प्लेयर के तौर पर सलमान अली आगा का नाम सामने आ रहा है, हालांकि उन्हें न तो फर्स्ट क्लास खेलने से रोका गया है और न ही अब तक उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा गया है।

कुछ तो गड़बड़ है…
- पाकिस्तान और वर्ल्ड मीडिया में इस मामले को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। कुछ पूर्व क्रिकेटर्स का कहना है कि मामलात ड्रेसिंग रूम में बिगड़े और यहां की तमाम बातें इमाम और रिजवान ने लाहौर के कुछ जर्नलिस्ट्स को वॉट्सअप के जरिए बताईं।
- इस मामले में एक सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और एक क्रिकेटर (तनवीर अहमद) का नाम भी सामने आ रहा है। तनवीर ने हमेशा बाबर को सपोर्ट किया है और वो बाबर को कई बार विराट कोहली से कम्पेयर करते रहे हैं। तनवीर ने हाल ही में कहा था- अगर बाबर को विराट जितनी क्रिकेट खेलने मिलती तो उसका रिकॉर्ड शायद ज्यादा बेहतर होता।
- पाकिस्तान की नेशनल सायबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने अब तक इस मामले पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि, पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने साफ कहा था- मामला खेल से अलग भी कुछ है। वक्त पर सभी चीजें साफ हो जाएंगी।

ऐसा कभी नहीं हुआ….
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और लीजेंडरी बैटर जावेद मियांदाद ने रविवार को जियो न्यूज से कहा- किसी टूर से एक साथ 7 प्लेयर्स और 2 कोच को अचानक वापस बुला लेना नॉर्मल नहीं हो सकता। जरूर इसकी वजह कुछ बहुत बड़ी रही होगी। मुल्क और अवाम चाहती है कि किसी भी सूरत में सच सामने आए, ताकि कोई बेकसूर न फंसे और कोई कसूरवार बच न जाए।
टीम से मिलेंगे नकवी
- कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB के चीफ मोहसिन नकवी इंग्लैंड दौरे से लौटी टीम से मिलेंगे।
- खास बात ये है कि इन प्लेयर्स में वो 7 नाम नहीं होंगे, जिन्हें PCB ने दूसरे टेस्ट के खत्म होने के बाद मुल्क लौटने को कहा था।
- इसके अलावा हेड कोच रह चुके सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी बातचीत के लिए नहीं बुलाया जाएगा।

