इंडिया Vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: लीड्स टेस्ट में दो शतक लगाने वाले ऋषभ पंत ने तोड़ा नियम, ICC ने दी ये सजा
Published: Updated:
3 min read

भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत। (PTI)
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से लीड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शानदार बैटिंग की और दोनों पारियों में शतक लगाए।
मगर उनसे मैच में एक गलती हो गई, जिस कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पंत को तगड़ी सजा दी है। आईसीसी ने पंत को फटकार लगाई। साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया।
पहली पारी में 3 भारतीयों ने शतक लगाए
दरअसल, लीड्स टेस्ट में टॉस हारकर भारतीय टीम ने पहली पारी में 471 रन बनाए। इसमें शुभमन गिल ने 147, पंत ने 134 और यशस्वी जायसवाल ने 101 रन बनाए।
जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बना डाले। इसमें ओली पोप ने 106 और हैरी ब्रूक ने 99 रन बनाए। इसी पारी के 61वें ओवर में पंत और अंपायर के बीच बहस हुई थी। बॉल की खराब हालत को लेकर यह बात हो रही थी।
इसी दौरान अंपायर ने बॉल गेज से गेंद का नाप लिया, जो सही पाया गया। तब फील्ड अंपायर ने बॉल बदलने से इनकार कर दिया। इस पर पंत नाराज हुए और बॉल के तेजी से जमीन पर पटक दिया था। यह बात अंपायर को नागवार गुजरी। तब बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक बैटिंग कर रहे थे।
Twin hundreds for the swashbuckling Rishabh Pant in the first #ENGvIND Test 🥳
— ICC (@ICC) June 23, 2025
📝: https://t.co/FXxW1HkGLm pic.twitter.com/nLk7WRWyID
पंत ने आरोप और सजा दोनों स्वीकार की
पंत को ICC की आचार संहिता के नियम 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। पंत ने भी आरोप और सजा दोनों को स्वीकार कर लिया। उनका पिछले 24 महीने में यह पहला अपराध है। ऐसे में पंत के रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया गया।
मैच में भारतीय टीम की दूसरी पारी भी खत्म हो गई है। इसमें टीम इंडिया ने 364 रन बनाए। पहली पारी में उसे 6 रन की बढ़त मिली थी। इस तरह इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 371 रन का टारगेट मिला। दूसरी पारी में पंत ने 118 रन की शतकीय पारी खेली। जबकि केएल राहुल ने भी 137 रन बनाए।
लीड्स टेस्ट में दोनों की प्लेइंग-11
भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड टीम: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।

