पाकिस्तान के 2 नहीं 3 प्लेयर के फोन लिए गए थे: दावा- तीसरे खिलाड़ी सलमान अली आगा, उन्हें अपना लगेज भी नहीं ले जाने दिया गया
Published: Updated:
4 min read

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की सिलेक्शन कमेटी के चीफ आकिब जावेद से जल्द ही इस्तीफा लिया जा सकता है। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 3-0 से हारकर मुल्क वापसी कर चुकी है। हार अपनी जगह है, लेकिन इसके साथ जो विवाद जुड़ रहे हैं, वो इस देश की क्रिकेट के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
अब इस मामले में एक और ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, पाकिस्तान के एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट ताबिश अली मीर ने खुलासा किया है कि दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तान के दो नहीं बल्कि तीन खिलाड़ियों के फोन PCB के अफसरों ने लिए थे। इस दौरान ICC एंटी करप्शन के अफसर भी मौजूद थे। चलिए इस मामले को गहराई से समझते हैं।
ये भी पढ़े: Women's Asia Cup 2026: भारत ने PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; कोच बोले- यह BCCI का फैसला

कौन हैं ये तीन प्लेयर
- बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम के कुल तीन प्लेयर्स के फोन PCB और ICC एंटी करप्शन ब्रांच ने होटल में कब्जे में लिए थे।
- इन तीन प्लेयर्स के नाम हैं- इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा। इसके पहले सिर्फ इमाम और रिजवान के नाम ही सामने आए थे। आगा का नाम अब सामने आया है।
- खास बात ये भी है कि दूसरे टेस्ट में सलमान अली आगा ही कप्तान थे, क्योंकि बाबर अनफिट थे।
ये भी पढ़े: WORLD’s बेस्ट बॉलर ही टेस्ट का टॉप बैटर : ये रिकॉर्ड एक भारतीय के नाम; लिस्ट में बाकी चार नाम कौन- इंटरस्टिंग स्टोरी

ऐसा न पहले देखा गया और न सुना गया
- इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जब PCB ने दूसरे टेस्ट के बाद 7 प्लेयर्स और दो कोच (हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल) को मुल्क वापस भेजने का फैसला किया, तब तक किसी को हालात की गंभीरता का अंदाजा नहीं था।
- हुआ ये कि सलमान अली आगा को होटल से अपना सामान भी नहीं ले जाने दिया गया। इसकी वजह से वो लंदन में ही अपने एक रिश्तेदार के घर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें PCB के एक अफसर ने फौरन वापस होटल बुलाया।
- सलमान होटल पहुंचे तो उन्हें लगा कि उनका पर्सनल लगेज वापस करने के लिए बुलाया गया होगा। लेकिन, दिक्कत यहीं हुई। जैसे ही आगा होटल की लॉबी में पहुंचे तो वहां पहले से PCB और ICC के अफसर मौजूद थे।
- इन अफसरों ने आगा से उनका फोन मांगा और फिर उसे अनलॉक करने को कहा। इसके बाद अफसर उस फोन को अंदर एक रूम में ले गए और उसका डेटा किसी डिवाइस में ट्रांसफर कर लिया।
- इस घटना के बाद सलमान को लंदन छोड़कर जाने को कहा गया। उनका बाकी पर्सनल लगेज भी दे दिया गया। सलमान ने इसके बाद फोन स्विच ऑफ कर लिया।

आगे क्या होगा
PCB और पाकिस्तान की सायबर क्राइम एजेंसी तीनों प्लेयर्स के फोन से मिले डेटा को खंगाल रही है। इसके बाद इसे PCB के अफसर ICC को सौंपेंगे। हालांकि, ICC ने अलग से भी यह डेटा अपने पास रखा हुआ है, ताकि PCB किसी तरह का हेरफेर नहीं कर सके।
बाबर की पेशी तय
- इस रिपोर्ट के मुताबिक- टूर मैनेजर, हेड कोच और कप्तान बाबर आजम को जल्द ही PCB के सामने पेश होकर इस दौरे पर रिपोर्ट पेश करनी होगी। इसके बाद उनसे सवाल-जवाब होंगे।
- कुछ खबरों में ये भी कहा गया है कि ICC की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पाकिस्तान जा सकती है और वहां प्लेयर्स से ड्रेसिंग रूम की बातें लाहौर और लंदन के कुछ जर्नलिस्ट्स से शेयर करने के बारे में सवाल कर सकती है। हालांकि, अब तक पाकिस्तान बोर्ड ने इस बारे में किसी सवाल का जवाब नहीं दिया है।
ये भी पढ़ें: हमारे क्रिकेटर्स मशीन या गन्ना नहीं: टीम इंडिया के बिजी शेड्यूल पर गावस्कर ने कहा- प्लेयर्स को निचोड़ा जा रहा है

