दो नाव में पैर रखने से नैया डूबती है: मो. कैफ बोले- नकवी सियासत करें या पाकिस्तान क्रिकेट संभाले- BCCI से ही कुछ सीख लेते
Published:
2 min read

कैफ ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बुरे दौर से गुजर रही है और इसका जिम्मेदार बोर्ड भी उतना ही है, जितना वहां के प्लेयर्स। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. चीफ मोहसिन नकवी मुल्क के इंटीरियर यानी होम मिनिस्टर भी हैं। वो क्रिकेट के साथ पॉलिटिक्स में भी मसरूफ रहते हैं।
अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने नकवी को सलाह दी है कि वो कोई एक रास्ता चुन लें। कैफ ने कहा- दो नाव में पैर रखने का कोई मतलब नहीं, बेहतर होगा नकवी किसी एक ही घर को दुरुस्त करें।

पाकिस्तान क्रिकेट को नुकसान
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- कैफ ने नकवी के एक साथ दो पोस्ट संभालने पर आलोचना की। उन्होंने कहा- क्या वो आज भी पुराने दौर में ही जी रहे हैं। क्या आपने कभी कोई रिएलिटी चेक नहीं किया। आखिर वहां चल क्या रहा है?
- कैफ ने कहा- नकवी बेसिकली तो पॉलिटिशियन हैं। इसके साथ ही वो PCB के चीफ भी हैं। ये बहुत मुश्किल काम है। एक वक्त में दो चीजों को एक साथ संभालना आसान नहीं है।

क्रिकेटर ही क्रिकेट संभालें
- कैफ ने आगे कहा- ये कैसे मुमकिन है कि दोनों जॉब फुल टाइम हैं, और आप इनमें से किसी को भी पूरा वक्त नहीं दे पाते।
- कैफ कहते हैं- एक बार में आप कहीं और जाते हैं और दूसरी बार में कहीं और। न क्रिकेट ही ठीक से संभाल पा रहे हैं और न ही सियासत।
- कैफ ने कहा- क्रिकेट को संभालने के लिए आपको क्रिकेटर ही चाहिए। आप ही एक ही वक्त में दो अलग-अलग जगह मौजूद कैसे रह सकते हैं। सियासत फुल टाइम जॉब है।
BCCI से ही कुछ सीख लेते
इस मिडल ऑर्डर बैटर ने आखिर में कहा- भारत या किसी और देश में देखिए। एक सिस्टम होता है। BCCI चीफ का काम सिर्फ क्रिकेट संभालना होता है, उसे बाकी चीजों से कोई मतलब नहीं होता। इसका पाकिस्तान से कम्परिजन नहीं हो सकता। अगर हमारे यहां भी दो काम एक ही शख्स करने लगे तो ये मुमकिन नहीं है।

