लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 का शेड्यूल जारी: 14 जुलाई से शुरू होंगे, 12 जुलाई से क्रिकेट; मेडल मैच 10 दिन चलेंगे
Published: Updated:
2 min read

भारतीय टी20 टीम भी ओलंपिक 2028 में हिस्सा लेगी। फिलहाल, इस टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। (File Photo)
लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार ओलंपिक गेम्स का आगाज 14 जुलाई को होगा, जो 30 जुलाई तक चलेंगे। जबकि क्रिकेट मैच 12 जुलाई से खेले जाएंगे। शेड्यूल के मुताबिक, ओलंपिक के सभी मेडल मैच 10 दिन चलेंगे। इनकी शुरुआत 20 जुलाई से होगी, जो 29 जुलाई तक होंगे।
कुल 16 दिन तक चलने वाले ओलंपिक 2028 में 31 खेलों को शामिल किया गया है। लास एंजिलिस ओलंपिक में कुल 351 मेडल इवेंट्स होंगे। पिछली बार से यह 22 ज्यादा हैं।
पुरुष क्रिकेट दूसरी और महिला क्रिकेट पहली बार
इतिहास में दूसरी बार होगा पुरुष क्रिकेट को ओलंपिक में जगह मिली है। इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में शामिल किया था। 1900 के ओलंपिक में सिर्फ दो क्रिकेट टीम फ्रांस और ग्रेट ब्रिटेन ही थीं।
तब ब्रिटिश टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा पहली बार ओलंपिक में महिला क्रिकेट को जगह मिली है। लास एंजिलिस गेम्स में क्रिकेट मैच टी20 फॉर्मेट में होंगे। इस इवेंट (क्रिकेट) में महिला और पुरुष की 6-6 टीमें शामिल होंगी।
टॉप-3 टीम को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिलेंगे। लास एंजिलिस ओलंपिक कमेटी ने क्रिकेट मैचों के लिए वेन्यू भी तय कर लिया है। सभी मुकाबले अमेरिका के सदर्न कैलिफोर्निया के पोमोना शहर में खेले जाएंगे। यह वेन्यू लॉस एंजिल्स से करीब 50 किमी दूर है।
ओलंपिक 2028 का शेड्यूल
3x3 बास्केटबॉल: 16–30 जुलाई
आर्चरी: 21–28 जुलाई
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स: 15–25 जुलाई
आर्टिस्टिक स्वीमिंग: 25–29 जुलाई
एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड): 15–30 जुलाई
बैडमिंटन: 15–24 जुलाई
बेसबॉल: 15–20 जुलाई
बास्केटबॉल: 12–30 जुलाई
बीच वॉलीबॉल: 15–29 जुलाई
BMX फ्रीस्टाइल: 28–29 जुलाई
BMX रेसिंग: 15–16 जुलाई
बॉक्सिंग: 15–30 जुलाई
कैनो स्लैलम: 14–22 जुलाई
कैनो स्प्रिंट: 25–29 जुलाई
कोस्टल रोइंग: 24–25 जुलाई
क्रिकेट: 12–29 जुलाई
साइक्लिंग रोड़: 19–23 जुलाई
ट्रैक साइक्लिंग: 25–30 जुलाई
डाइविंग: 16–28 जुलाई
घुड़सवारी: 15–29 जुलाई
तलवारबाजी: 15–23 जुलाई
फ्लैग फुटबॉल: 15–22 जुलाई
फुटबॉल: 12–29 जुलाई
गोल्फ: 19–29 जुलाई
हैंडबॉल: 12–28 जुलाई
हॉकी: 12–29 जुलाई
जूडो: 15–22 जुलाई
लैक्क्रोस: 24–29 जुलाई
मॉडर्न पेंटाथलॉन: 15–18 जुलाई
माउंटेन बाइकिंग: 17–18 जुलाई
ओपन वॉटर स्विमिंग: 17–18 जुलाई
रिदमिक जिम्नास्टिक्स: 27–29 जुलाई
रोइंग: 15–22 जुलाई
रग्बी सेवन्स: 12–17 जुलाई
सेलिंग: 15–28 जुलाई
शूटिंग: 15–25 जुलाई
स्केटबोर्डिंग: 18–27 जुलाई
सॉफ्टबॉल: 23–29 जुलाई
स्पोर्ट क्लाइम्बिंग: 24–29 जुलाई
स्क्वैश: 15–24 जुलाई
सर्फिंग: 15–18 जुलाई (19–23 बैकअप)
स्वीमिंग: 22–30 जुलाई
टेबल टेनिस: 15–29 जुलाई
ताइक्वांडो: 26–29 जुलाई
टेनिस : 19–28 जुलाई
ट्रैम्पोलिन जिम्नास्टिक्स: 21 जुलाई
ट्रायथलॉन: 15–20 जुलाई
वॉलीबॉल: 15–30 जुलाई
वॉटर पोलो: 12–23 जुलाई
वेटलिफ्टिंग: 25–29 जुलाई
रेसलिंग: 24–30 जुलाई

