इमरान की पहली पत्नी रहीं जेमिमा की दूसरी शादी: 62 साल के आयरिश बिलेनियर कैमरन हैं पति; 52 साल की हैं जेमिमा
Published:
4 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट कप्तान रहे इमरान खान की तलाकशुदा पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ (Jemima Goldsmith or Jemima KHAN) ने दूसरी शादी कर ली है।
इमरान और जेमिमा की शादी 1995 में हुई थी। इसके बाद 2004 में तलाक हो गया था। इस कपल के दो बेटे सुलेमान और कासिम हैं।
52 साल की जेमिमा ने दूसरी शादी आयरलैंड के अरबपति कारोबारी कैमरन ओ’रिले (Cameron O’Reilly) से दूसरी शादी की है। जेमिमा खुद भी फिल्म प्रोड्यूसर हैं और ब्रिटेन के अरबपति परिवार से ताल्लुक रखती हैं। चलिए, इस पूरी कहानी को विस्तार से समझते हैं...

सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी
- ब्रिटिश मीडिया हाउस ‘द डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक- जेमिमा और कैमरन की मुलाकात दो साल पहले कोलंबिया में एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुई थी। इसके बाद बातचीत शुरू हुई।
- जेमिमा भले ही ब्रिटिश नागरिक हों, लेकिन उनका ज्यादातर वक्त हॉलीवुड में बीतता है। लंदन में उनका बिजनेस दोनों बेटे सुलेमान और कासिम संभालते हैं। ये दोनों इमरान के बेटे हैं।
- जेमिमा-कैमरन की मैरिज बहुत सीक्रेट रखी गई। यह पिछले हफ्ते लंदन में हुई थी। शादी में महज 23 लोग मौजूद थे।
- जेमिमा के भाई बेन गोल्डस्मिथ ने मीडिया से बातचीत में शादी की बात कन्फर्म की है। उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। बेन की पत्नी ने कहा- इससे खूबसूरत पल नहीं हो सकता। जेमिमा ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा था- मैं चाहती हूं कि जिंदगी में अब एक नया चैप्टर शुरू करूं।

कौन हैं कैमरन
- कैमरन के पिता सर एंथोनी ओ’रिले बड़े कारोबारी थे। उनकी डेथ के बाद तमाम बिजनेस कैमरन ने संभाले और आज वो ब्रिटेन ही नहीं यूरोप की नामी अरबपतियों की लिस्ट में शुमार हैं।
- कैमरन रग्बी के बड़े प्लेयर रहे हैं और उन्होंने नेशनल लेवल पर आयरिश टीम को रिप्रेजेंट भी किया है।
- कैमरन के दो बड़े मीडिया हाउस हैं। इनमें से एक ऑस्ट्रेलिया और दूसरा ब्रिटेन में है। 2003 में कैमरन ने एक फाइनेंस कंपनी शुरू की थी। इसका नाम बेयर्ड कैपिटल एंड फाइनेंस है। जापान की कंपनी तोशिबा में भी कैमरन की बड़े हिस्सेदारी है।
- कैमरन की भी ये दूसरी शादी है। पहली शादी से उनके चार बच्चे हैं।

जेमिमा के अफेयर्स
- इमरान से 2004 में तलाक के बाद जेमिमा के कुछ अफेयर्स मीडिया में रिपोर्ट होते रहे। हालांकि, खुद जेमिमा ने इस बारे में कुछ नहीं कहा।
- जेमिमा का नाम एक्टर ह्यूज ग्रांट के साथ कई साल तक जोड़ा गया। इसके बाद ब्रिटिश कॉमेडियन रसेल ब्रांड भी उनकी जिंदगी में आए। 2018 के बाद जेमिमा का नाम स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर पीटर मॉर्गन से बावस्ता हुआ। हालांकि, इनमें से कोई अफेयर शादी में तब्दील नहीं हो सका।

इमरान जेल में
- पाकिस्तान ने क्रिकेट हिस्ट्री में सिर्फ एक बार ODI वर्ल्ड कप जीता था। 1992 में उस वक्त इमरान खान ही कप्तान थे।
- इमरान को पॉलिटिक्स में ज्यादा लगाव महसूस हुआ। बताया जाता है कि इसी वजह से जेमिमा से उनका तलाक हुआ। दरअसल, जेमिमा चाहती थीं कि इमरान को पाकिस्तान छोड़कर लंदन या यूरोप के किसी और देश में बस जाना चाहिए। इमरान तैयार नहीं हुए और तलाक हो गया।
- इसके बाद खान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) नाम से पार्टी बनाई। चुनाव लड़े और वजीर-ए-आजम भी बने। इसके बाद पाकिस्तान की असली ताकत यानी फौज से उनका टकराव शुरू हुआ।
- फौज ने शहबाज शरीफ को मोहरा बनाया। वो प्रधानमंत्री बने और अब करीब तीन साल हो गए हैं, इमरान जेल में हैं।
- खान पर अल कादिर ट्रस्ट और तोशाखाना केस में आरोप साबित हो चुके हैं। हाल ही में दुनिया के कई पूर्व कप्तानों ने इमरान को बेहतर इलाज के लिए पाकिस्तानी सरकार को लेटर लिखा था। हालांकि, वहां की सरकार ने इस पर कोई पॉजिटिव रिएक्शन नहीं दिया। लिहाजा, खान जेल में ही हैं।


