इंडिया Vs न्यूजीलैंड- डिसाइडर ODI: दोनों टीमें इंदौर पहुंचीं, विराट-रोहित शायद आखिरी बार इंदौर में खेलेंगे; VIDEO
Published: Updated:
2 min read

टीम इंडिया-न्यूजीलैंड के खिलाड़ी इंदौर पहुंचे।
इंदौर। भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 ODI की घरेलू सीरीज खेल रही है। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा और डिसाइडर मैच 18 जनवरी को इंदौर को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें इंदौर पहुंच गई हैं।
कोहली-रोहित का इंदौर में आखिरी मैच
विराट कोहली और रोहित शर्मा का इंदौर में यह आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। उन्होंने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले लिया है। वे सिर्फ ODI फॉर्मेट ही खेल रहे हैं।
स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन
कुछ खिलाड़ी आज शाम को प्रैक्टिस के लिए होलकर स्टेडियम पहुंच सकते हैं। वहीं अगले दो दिनों तक दोनों टीमें दोपहर और शाम को स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगी।
टीम इंडिया होलकर में अब तक नहीं हारी
होलकर स्टेडियम की दर्शक क्षमता लगभग 26 हजार है। इस मैदान पर अब तक 7 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं और सभी मैच भारत ने जीते हैं। इंदौर में पिछला वनडे 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया अपने घरेलू रिकॉर्ड को बरकरार रख पाती है या न्यूजीलैंड इतिहास रचने में कामयाब होता है।
एयरपोर्ट पर सबसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और मुख्य कोच गौतम गंभीर नजर आए। सभी खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हुए।
दोनों टीमों के लिए अलग-अलग बसों की व्यवस्था की गई थी। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहीं। निर्णायक मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली को मैदान पर देखने के लिए फैन्स में खासा उत्साह है।
इंडिया का ODI स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर उपकप्तान, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
न्यूजीलैंड की वनडे टीम:
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉन्वे, ज़ैक फॉक्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जेमिसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे और विल यंग।

