भारत Vs इंग्लैंड: जो रूट ने राहुल द्रविड़ पीछे छोड़ा, भारतीय टेस्ट कप्तान गिल ने भी बनाया ये रिकॉर्ड
Published:
3 min read

शुभमन गिल और जो रूट। PTI Image
स्पोर्ट्स डेस्कः क्रिकेट में गेंदबाजों की मेहनत को मुकाम पर पहुंचाने में फील्डर का बहुत बड़ा महत्व होता है। खासकर स्लिप और पास खड़े फील्डर मैच का पूरा रुख बदल सकते है। टेस्ट क्रिकेट मे ऐसे काफी दिग्गज खिलाड़ी हुए है जिन्होंने सबसे ज्यादा कैच लेने के रिकार्ड अपने नाम दर्ज करे। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर जो रूट है जिन्होंने राहुल द्रविड़ के 210 कैच का रिकॉर्ड को तोड़कर टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने बाले खिलाड़ी बन गए है। टेस्ट के 5 प्लेयर जिन्होंने फील्डिंग के दौरान सबसे ज्यादा कैच लिए है।
जो रूट - इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज रूट सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर है। उन्होंने 154 टेस्ट मैच खेले है ओर 210 कैच अपने नाम किए है। टेस्ट मे सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में वह पांचवें नंबर पर है। यह सफर अभी भी जारी है।
राहुल द्रविड़ - ‘द वॉल’ के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज राहुल ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स के मैदान पर टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने 164 टेस्ट मैच खेले जिसमें दूसरे नंबर पर 210 कैच लिए है।
महेला जयवर्धने- भारत के खिलाफ 1997 में टेस्ट डेब्यू किया। अपने करियर में जयवर्धने ने 149 मैच खेले और 205 कैच लिए। जो टेस्ट क्रिकेट में सबसे तीसरे सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड है।
स्टीव और जैक- ऑस्ट्रेलिया के स्टीव ने 117 मैच में 200 कैच और साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस ने 166 मैच में 200 विकेट लिए । इसी के साथ दोनों 4 नंबर पर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी है।
रिकी पॉन्टिंग- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी ने 1995 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया। उन्होंने अपने करियर 168 मैच खेले और 196 कैच लिए। इसी के साथ वह पांचवें सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी है।
25 साल में सबसे युवा कप्तानः
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कप्तानी का जिम्मा शुभमन गिल संभालेंगे। गिल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की सीरीज में कप्तानी संभालेगे। इसी के साथ वह 25 साल में सबसे युवा कप्तान भी बन गए। यह 3 सबसे युवा कप्तान 25 साल में
-
शुभमन गिलः भारत के युवा कप्तान में से एक है। शुभमन 25 साल 285 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट कप्तानी करेंगे।
-
विराट कोहलीः महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के दौरे से बाहर हो गए। तब विराट ने 26 साल 64 दिन की उम्र में भारतीय टीम टेस्ट कप्तानी संभाली।
3. महेंद्र सिंह धोनीः 2008 में अनिल कुंबले के बाद 26 साल 279 दिन की उम्र में धोनी ने टेस्ट में कप्तानी संभाली।

