लॉर्ड्स टेस्ट-799: स्लो ओवर रेट से भारत और इंग्लैंड को नुकसान संभव, WTC में कट सकते हैं पॉइंट्स; प्लेयर्स पर भी जुर्माना लग सकता है
Published: Updated:
2 min read

भारतीय टेस्ट टीम। (AP)
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुकाबले में हर दिन दोनों टीमों ने तय समय के अंदर पूरे ओवर नहीं फेंके, जो ICC के स्लो ओवर रेट नियमों का उल्लंघन है। इसके चलते न सिर्फ खिलाड़ियों की जेब पर असर पड़ेगा, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में भी दोनों टीमों के अंक कट सकते हैं।
यह सीरीज WTC के तहत ही खेली जा रही है। ICC के नियमों के मुताबिक, टेस्ट मैच के एक दिन में 90 ओवर फेंकने होते हैं। अगर कोई टीम तय समय में पूरे ओवर नहीं फेंक पाती है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है। इस लॉर्ड्स टेस्ट में तीनों दिन ओवर पूरे नहीं हो पाए।
पहले दिन भारत ने सिर्फ 83 ओवर फेंके, यानी 7 ओवर कम। दूसरे दिन सिर्फ 73 ओवर का खेल हुआ। तीसरे दिन भी तय समय में 13 ओवर कम डाले गए। मैच हर दिन आधे घंटे ज्यादा चला, लेकिन फिर भी ओवर पूरे नहीं हो पाए।
India's ace pacer has been penalised for breaching the ICC Code of Conduct on Day 4 at Lord’s.#WTC27 | #ENGvINDhttps://t.co/5GLw5Q6HHf
— ICC (@ICC) July 14, 2025
WTC पॉइंट्स में होगी कटौती, जानिए कैसे होगा नुकसान
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के नियम के अनुसार, अगर कोई टीम तय समय में पूरे ओवर नहीं फेंकती, तो उसके पॉइंट्स काटे जाते हैं। जितने ओवर कम फेंके गए हैं, उतने ही अंक कटेंगे।
2023 की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों को ऐसे ही मामलों में पॉइंट्स का नुकसान झेलना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के 10 अंक कटे थे। इंग्लैंड को तो पूरे 19 पॉइंट्स का नुकसान हुआ था।
भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों की बड़ी गलती
ठीक इसी तरह ICC भारत और इंग्लैंड पर भी फाइन लगा सकता है और दोनों के WTC पॉइंट्स कम हो सकते हैं। पहले दिन पर भारतीय टीम ने कम ओवर किए थे। दूसरे दिन इंग्लैंड टीम पूरे ओवर नहीं डाल सकी थी।
अगर कोई टीम पूरे ओवर नहीं करती तो उसके हर खिलाड़ी पर 5% जुर्माना लगाया जाता है। ऐसे में टीम के साथ प्लेयर्स को भी भारी नुकसान हो सकता है।

