पुजारा ने बताया लॉर्ड्स में स्लो क्यों खेले जडेजा: कहा- पिच स्लो और बॉल सॉफ्ट हो चुकी थी, स्ट्रोक्स खेलना मुश्किल था
Published: Updated:
3 min read

रवींद्र जडेजा ने लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में 181 बॉल खेलकर नाबाद 61 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा ने इस धीमी पारी को सपोर्ट किया है। (X and BCCI)
भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जबरदस्त बैटिंग की। दूसरी पारी में जडेजा ने 7वें नंबर पर उतरकर 181 बॉल खेलीं और नाबाद 61 रन बनाए थे। उन्होंने काफी धीमी पारी खेली थी। अब उनके सपोर्ट में भारतीय स्टार क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा उतरे हैं। उन्होंने कहा कि बॉल काफी सॉफ्ट और पिच धीमी हो गई थी। ऐसे में जड्डू ऐसी पिच पर तेजी से रन नहीं बना सकते थे।
दरअसल, लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया को 193 रन का टारगेट मिला था। इसके जवाब में टीम ने 82 रन पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे। तब जडेजा ने एक छोर संभाला। उन्होंने नीतीश रेड्डी के साथ 91 गेंद पर 30 रन की पार्टनरशिप की।
Fight mode: ON ⚔#RavindraJadeja isn’t here to survive he’s here to dominate.#ENGvIND 👉 3rd TEST, DAY 5 | LIVE NOW on JioHotstar 👉 https://t.co/DTsJzJKZ4E pic.twitter.com/TdYhxtz7lH
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 14, 2025
आखिरी 3 विकेट बचे तब जडेजा काफी संभलकर खेले
फिर जड्डू ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर 132 गेंद खेलकर 35 रन की पार्टनरशिप की। 147 रन पर बुमराह के रूप में 9वां विकेट भी गिर गया। तब जडेजा ने आखिरी विकेट के लिए मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर 80 बॉल में 23 रन की साझेदारी की। एक समय टीम को जीत के लिए 23 रन चाहिए थे, तभी सिराज बदकिस्मती से बोल्ड हो गए।
ऐसे में जडेजा की बैटिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है। मगर कुछ आलोचकों का मानना है कि जब आखिरी विकेट बचा था, तब जडेजा को तेजी से रन बनाने की कोशिश करनी चाहिए थी। हालांकि पुजारा का ऐसा मानना नहीं है। उन्होंने जडेजा की तारीफ ही की।
End of a thrilling Test match at Lord’s.#TeamIndia fought hard but it’s England who win the 3rd Test by 22 runs.
— BCCI (@BCCI) July 14, 2025
Scorecard ▶️ https://t.co/X4xIDiSUqO#ENGvIND pic.twitter.com/KkLlUXPja7
बॉल काफी सॉफ्ट और पिच भी स्लो हो गई थी
पुजारा ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा- “वह (जडेजा) इस पिच पर तेजी से रन नहीं बना सकते थे। बॉल काफी सॉफ्ट और पिच भी स्लो हो गई थी। मुझे लगता है कि जडेजा ने उस वक्त सोचा होगा कि टैलेंडर्स (लोअर ऑर्डर के बैटर) अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। ऐसे में टीम को टारगेट के करीब लाया जाए। जैसे ही जीत के पास आएंगे तो फिर चांस (बड़े शॉट्स खेलना) लिया जाएगा।“
पुजारा ने कहा- “मुझे लगता है कि उसने शानदार बैटिंग की। ऐसी पिच पर रन बनाना बेहद मुश्किल होता है। ” हालांकि सच्चाई देखी जाए तो जडेजा ने सिराज के आउट होने से पहले ही तेजी से रन बनाने की सोच बना ली थी।
उन्होंने एक स्लैश शॉट खेलकर स्लिप के ऊपर से चौका लगाया था। फिर बेन स्टोक्स की बॉल पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर चौका लगाया था। पुजारा ने कहा- “वे (जडेजा) बस एक ही काम बेहतर तरीके से कर सकते थे कि जमीन पर शॉट खेलकर तेजी से रन बनाएं। जैसे मिड-ऑफ और कवर के गैप में शॉट खेलना।”

