लंदन में कोहली: विम्बलडन मैच देखा, युवी के इवेंट में पहुंचे; 400 मीटर दूर रहकर भी टीम इंडिया का लॉर्ड्स टेस्ट देखने नहीं पहुंचे
Published:
2 min read

विम्बलडन मैच देखते हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। (सोशल मीडिया)
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। विराट कोहली इस स्टेडियम से करीब 400 मीटर ही दूर सेंट जॉन्स वुड इलाके में रहते हैं, लेकिन वे यह टेस्ट मैच देखने नहीं पहुंचे।
उन्होंने फैमिली के लिए यह फैसला लिया। मगर गौर करने वाली बात ये है कि कोहली बाकी दूसरे इवेंट में नजर आए हैं।
टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके
कोहली और रोहित शर्मा ने इसी साल मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। जबकि पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के तुरंत बाद दोनों ने इस फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया था। कोहली-रोहित अब वनडे ही खेल रहे हैं।
कोहली अपने परिवार के साथ लंदन में ही हैं। वे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के ‘YOUWECAN’ चैरिटी इवेंट में भी पहुंचे थे। कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ विम्बलडन में नोवाक जोकोविच का मैच भी देखा। मगर वे लॉर्ड्स टेस्ट देखने नहीं पहुंचे।
लॉर्ड्स टेस्ट देखने के लिए सचिन तेंदुलकर, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर ब्रेट ली और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी पहुंचे। मैच में कमेंट्री के दौरान पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने कहा कि कोहली के आने की संभावना नहीं है। वे इस समय डैडी ड्यूटी निभा रहे हैं।
Peak Male Beauty 🥵 pic.twitter.com/44Y9Vf2rBO
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) July 10, 2025
अगस्त में खेल सकते हैं वनडे सीरीज
भारतीय टीम को अगस्त में बांग्लादेश दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज खेलनी थी। इसी वनडे सीरीज से कोहली मैदान पर वापसी करने वाले थे। मगर यह बांग्लादेश दौरा एक साल के लिए टाल दिया गया है। इसी बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने BCCI को अगस्त में ही वनडे और टी20 सीरीज खेलने का ऑफर दिया है।
यदि ऐसा होता है तो कोहली और रोहित इस सीरीज से वापसी कर सकते हैं। यह दोनों दिग्गज टीम इंडिया के लिए आखिरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते नजर आए थे। इसके बाद IPL खेला था।
विराट का वनडे रिकॉर्ड
कुल मैच-302
रन - 14181
बेस्ट स्कोर -183
औसत - 57.88
सेंचुरी - 51
फिफ्टी -74

