3 छक्के लगाकर जिता देगा सिराज: आर. अश्विन बोले- पापा को यकीन था लॉर्ड्स टेस्ट टीम इंडिया ही जीतेगी, लेकिन ये हुआ नहीं
Published:
3 min read

लाॅर्ड्स टेस्ट में सिराज ने जडेजा का पूरा साथ दिया। हालांकि, शोएब बशीर की एक बॉल पर वो प्लेडऑन हो गए। बल्ले से लगकर गेंद विकेट्स पर लगी और बेल्स गिर गईं। (सोर्स:सोशल मीडिया)
इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा सामने आया। पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि कैसे उनके पिता ने मैच के आखिरी पलों में मोहम्मद सिराज को लेकर एक मजेदार भविष्यवाणी कर दी थी। अश्विन के मुताबिक- मेरे पिता ने कहा कि सिराज तीन छक्के मारेगा और मैच खत्म कर देगा। हालांकि, ये हो न सका।
पापा, थोड़ा मजाक कम किया करो
अश्विन के पिता ने पूरे यकीन के साथ कह दिया था कि सिराज तीन छक्के मारकर मैच खत्म कर देगा। अश्विन कहते हैं- मैंने उनकी बात पर हंसते हुए कहा था- थोड़ा कम मजाक करो। स्टोक्स की गेंदबाजी देखी है आपने।’
लॉर्ड्स टेस्ट में स्टोक्स के 5 विकेट
इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रन पर सिमट गई थी। भारत को जीत के लिए 193 रन का टारगेट मिला। हालांकि, इंग्लिश बॉलर्स और खासतौर पर कप्तान बेन स्टोक्स ने अच्छी बॉलिंग की। स्टोक्स ने 132-140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार कायम रखते हुए बॉल को स्विंग भी कराया। उन्होंने दोनों पारी में कुल मिलाकर पांच विकेट लिए।
सिराज के आउट होते ही टूटा सपना
मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा के बीच आखिरी विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी हुई। शोएब बशीर के ओवर में गेंद सिराज के बल्ले से लगकर सीधा विकेट पर जा लगी और भारत को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा।
तेंदुलकर - एंडरसन टॉफी
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 टेस्ट की सीरीज जारी है। अब तक 3 टेस्ट खेले जा चुके हैं। इंग्लैंड 2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर 23 जुलाई को खेला जाएगा।
अश्विन ने इसे टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती बताया: मैदान पर सब एक-दूसरे के खिलाफ जंग लड़ रहे थे, लेकिन ये पल खेल की आत्मा को दिखाता है। क्या मुकाबला था दोनों टीमों ने अपनी हदें पार कीं, और अंत में ये खेल भावना वाला दृश्य सच में थिएट्रिकल था।”
ये मैच भले ही भारत हार गया, लेकिन जडेजा की पारी और निचले क्रम के खिलाड़ियों की लड़ाई ने फैंस को रोमांच से भर दिया। और अश्विन के पापा की दिलचस्प भविष्यवाणी ने इस कहानी को और मजेदार बना दिया।

