बुमराह को चोटिल करने का प्लान: कैफ ने कहा- लॉर्ड्स टेस्ट में स्टोक्स और आर्चर ने बनाया प्लान, आउट नहीं कर पाए तो लगातार बाउंसर डालीं
Published: Updated:
3 min read

मोहम्मद कैफ ने जसप्रीत बुमराह के जज्बे की तारीफ की। बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में 54 गेंद खेलकर 5 रन बनाए। (BCCI)
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी। मगर आखिर में उसे 22 रन से हार झेलनी पड़ी। इस दौरान रवींद्र जडेजा के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शानदार बल्लेबाजी की। इनकी जमकर तारीफ भी हुई। मगर इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने बुमराह को चोटिल करने का प्लान बनाया था।
दरअसल, बुमराह भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 2 टेस्ट खेले, जिसमें दूसरे सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए हैं। लॉर्ड्स में 193 रन के टारगेट के जवाब में टीम इंडिया ने 82 रन पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे। तब जडेजा ने एक छोर संभाला। उन्होंने नीतीश रेड्डी के साथ 91 गेंद पर 30 रन की पार्टनरशिप की।
बुमराह ने 54 गेंद खेलकर 5 रन बनाए
फिर जड्डू ने जसप्रीत बुमराह के साyगया। तब जडेजा ने आखिरी विकेट के लिए मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर 80 बॉल में 23 रन की साझेदारी की। एक समय टीम को जीत के लिए 23 रन चाहिए थे, तभी सिराज बदकिस्मती से बोल्ड हो गए।
इस दौरान बुमराह ने 54 गेंद खेलकर 5 रन बनाए थे। इसी को लेकर कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- "बुमराह जब बैटिंग करने आए, क्या कमिटमेंट है देश के लिए... सॉलिड डिफेंस किया। अवेयरनेस शानदार है। एक बात तो स्टोक्स और आर्चर ने प्लान किया। पहले बाउंसर का प्लान नहीं था, लेकिन जब बुमराह बैटिंग करने आए तो खासतौर पर बाउंसर का प्लान लेकर आए।”
बाउंसर से बुमराह को चोटिल करने का प्लान
कैफ ने कहा- “प्लान था कि अगर बुमराह आउट नहीं होता है तो बॉल उसकी उंगली पर मार दें या शरीर पर कहीं मार दें। उन्हें चोटिल कर दें। ये जहन में होगा कि बुमराह मुख्य गेंदबाज है, जिसे हम (इंग्लैंड) खेल नहीं पा रहे हैं। अगर हम उन्हें आउट नहीं कर पा रहे हैं तो चोटिल ही कर दें। पर वो प्लान कामयाब हुआ बहुत बाद में जाकर। उससे पहले बुमराह ने जो बैटिंग की, उससे उन्होंने गेम में जान डाल दी।"
उन्होंने कहा- "कई बार बुमराह को बॉल तेजी से लगी, फिजियो को बुलाया इलाज हुआ लेकिन वो बाहर नहीं गए। कई तेज गेंदबाज होते हैं उनको रन की चिंता नहीं होती है। उनको लगता है कि मेरा काम तो बॉलिंग करना है, विकेट मैं ले रहा हूं, फॉर्म में हूं तो क्यों झेलूं तेज गेंदबाजी। मगर बुमराह का देश के लिए कमिटमेंट 100% है।"

