भारत Vs इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट: पिच का फर्स्ट लुक सामने आया; ग्रीन टॉप पर बॉलर्स को मिलेगी मदद, बुमराह की वापसी तय
Published: Updated:
3 min read

लॉर्ड्स की पिच और जसप्रीत बुमराह। (सोशल मीडिया)
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में 10 जुलाई से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह 5 टेस्ट की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। माना जा रहा है कि लॉर्ड्स टेस्ट सीरीज डिसाइडर भी साबित हो सकती है।
इस बीच सोशल मीडिया पर लॉर्ड्स की पिच का फर्स्ट लुक वायरल हो रहा है। पिच पर हरी घास दिखाई दे रही है। इस पर मंगलवार (8 जुलाई) को भी पानी डाला गया। लिहाजा, माना जा रहा है कि यह पिच ‘पेसर्स पैराडाइज’ यानी तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग साबित हो सकती है।
48 hours to go.
— Lord's Cricket Ground (@HomeOfCricket) July 8, 2025
🏴🇮🇳 pic.twitter.com/EPKuuzc3Zg
बुमराह की वापसी से रोमांचक होगा मुकाबला
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है। इसके लिए प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर किया जा सकता है। उनका प्रदर्शन शुरुआती दोनों टेस्ट में बेहद खराब रहा है।
दूसरी ओर इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट भी पेसर जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन को प्लेइंग-11 में एंट्री दे सकता है। ऐसे में यह मैच काफी रोमांचक होगा। इन दोनों को एंट्री दिलाने के लिए पेसर जोश टंग और स्पिनर शोएब बशीर को बाहर किया जा सकता है।
The first look of the Lord’s pitch for the 3rd test between India and England.
— Ahmad Haseeb (@iamAhmadhaseeb) July 8, 2025
- The wicket with a bit more pace and a bit more bounce is getting ready to tease Indian batting. Bazball is coming with formula B.#INDvsENG pic.twitter.com/DksNMRMKMx
सीरीज का पहला टेस्ट लीड्स में हुआ था, जिसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी। जबकि एजबेस्टन में हुआ दूसरा टेस्ट टीम इंडिया ने 336 रन से जीता था। ऐसे में इंग्लैंड का टीम मैनेजमेंट काफी अलर्ट हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैनेजमेंट ने पेसर्स की मददगार पिच बनाने के लिए कहा है। हालांकि बुमराह की वापसी से इंग्लिश टीम पर यह दाव उलटा भी पड़ सकता है।
JASPRIT BUMRAH AT THE LORD'S. 📷 PITCH FOR LORD’s TEST!#INDvsENGTest pic.twitter.com/atPFsoJxvL
— Cricable (@cricable1) July 8, 2025
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

