इंडिया Vs इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट: 4 साल बाद आर्चर की वापसी, तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, जानिए क्या हुए बदलाव
Published: Updated:
2 min read

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर। (ECB)
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से खेला जाएगा। यह मैच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में होगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है।
इंग्लिश कप्तान ने प्लेइंग-11 में सिर्फ एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज जोश टंग को बाहर किया गया है। उनकी जगह पेसर जोफ्रा आर्चर की एंट्री हुई है। 30 साल के आर्चर की 53 महीने बाद टीम में वापसी हुई है। हालांकि उन्हें दूसरे टेस्ट में मौका नहीं मिला था।
चोट के कारण टीम से बाहर थे आर्चर
आर्चर ने आखिरी टेस्ट फरवरी 2021 में खेला था। राइट आर्म पेसर ने इंग्लैंड के लिए अब तक 13 टेस्ट खेले हैं। आर्चर को चोट के कारण टेस्ट टीम से बाहर रहना पड़ा। उन्हें कोहनी की चोट और फिर कमर में स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या थी।
One change for Lord's 🔁
— England Cricket (@englandcricket) July 9, 2025
After a four year wait...
Jofra returns to Test Cricket 😍
आर्चर ने पिछले 4 साल में इंग्लैंड के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट (वनडे, टी20) में 7 मैच ही खेले हैं। आर्चर हाल ही में काउंटी चैम्पियनशिप में ससेक्स की ओर से खेलने उतरे थे। इस तेज गेंदबाज ने डरहम के खिलाफ मैच में 18 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 1 विकेट लिया था।
सीरीज का पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था। इसके बाद दूसरा मैच बर्मिंघम में हुआ, जिसमें शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। इस तरह यह सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। दूसरा टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड के स्क्वॉड में तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की भी वापसी हुई थी। मगर उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल सकी।
लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।

