क्रिकेट के नियम: अब बाउंड्री पर कैच लेना होगा और भी मुश्किल, बल्लेबाजों को मिली खुशखबरी, ICC ने बदलेगा ये नियम
Published: Updated:
3 min read

बाउंड्री पर कैच लेने के नियम में बदलाव।
स्पोर्ट्स डेस्क। एक बार फिर क्रिकेट के एक बड़े नियम में बदलाव होने जा रहा है। मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने बाउंड्री के पार जाकर दोबारा कैच लेने के नियम में बदलाव करने का फैसला किया है। MCC क्रिकेट के नियमों का संरक्षक है। इससे सबसे ज्यादा फायदा बल्लेबाज को होने वाला है। जबकि फील्डिंग टीम की मुश्किल बढ़ जाएंगी।
- देखा गया है कि फील्डर कई बार कैच लेने के लिए बाउंड्री पार कर जाता है।
- तब वह रस्सी यानी बाउंड्री के उस पार 1-2 बार हवा में उछलकर गेंद को अंदर की तरफ फेंकता है।
- इसके बाद वो खुद बाउंड्री के अंदर आकर कैच लपक लेता है।
क्या है मौजूदा नियम?
MCC के मौजूदा नियम 19.5.2 में है कि यदि कोई फील्डर बाउंड्री के बाहर जमीन और गेंद दोनों को एक साथ छूता है, तो कैच अवैध माना जाता था। मगर यदि बॉल और जमीन को फील्डर एक साथ नहीं छूता और गेंद को गेम में लाकर बाउंड्री के अंदर कैच लेता है, तो बल्लेबाज आउट माना जाता था। भले ही फील्डर ने गेंद को खेल में बनाए रखने के लिए कितनी भी बार हवा में छलांग लगाई हो।
मगर लागू होने वाले नए नियम में ऐसा नहीं होगा। इसके मुताबिक, फील्डर को सिर्फ एक ही बार बाउंड्री के पार जाने की अनुमति रहेगी। यदि यह नियम टूटता है, तो बल्लेबाज आउट नहीं माना जाएगा। बल्कि उसको 6 रन दिए जाएंगे। इस नए नियम को ‘बनी हॉप’ कहा जा रहा है।
This is fascinating.
— KFC Big Bash League (@BBL) January 1, 2023
Out? Six? What's your call? #BBL12 pic.twitter.com/v22rzdgfVz
क्या है ये ‘बनी हॉप’ नियम?
नियम में बदलाव के लिए ICC की क्रिकेट समिति ने अपने सुझाव दिए थे। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज माइकल नेसर के कैच का उदाहरण दिया गया। 2023 बिग बैश लीग सीजन के एक मैच में नेसर ने बाउंड्री से काफी बाहर जाकर हवा में 2-3 बार छलांग लगाकर बॉल को गेम में बनाए रखा था। फिर बाउंड्री के अंदर आकर कैच ले लिया था।
नए नियम को आसान शब्दों में इस तरह समझ सकते हैं कि यदि कोई फील्डर बाउंड्री पर कैच करने के बाद बॉल को हवा में उछालता है, फिर बाउंड्री के बाहर कदम रखता है और फिर वापस अंदर आकर कैच पकड़ता है, तो आउट माना जाएगा।
This is genuinely blowing our mind. After all that, Matthew Wade is GONE!
— KFC Big Bash League (@BBL) January 9, 2020
What a @KFCAustralia Bucket Moment | #BBL09 pic.twitter.com/vT3BtmYGU8
बाउंड्री के बाहर बॉल सिक्स
फील्डर बाउंड्री के बाहर भी बॉल को एक बार हवा में छू सकता है, लेकिन इस दौरान उसके पैर जमीन पर ना हों। फिर उसे कैच लेने बाउंड्री के अंदर ही आना होगा। बाउंड्री के बाहर बॉल को बार-बार छूने (हवा में) पर सिक्स ही माना जाएगा।
17 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का अगला सीजन 17 जून से शुरू हो रहा है। पहला टेस्ट श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होगा। इसी टेस्ट से यह नियम लागू हो जाएगा. अक्टूबर 2026 से इसे MCC के नियमों में शामिल कर लिया जाएगा.

