RCB पेसर यश दयाल की रेप केस में गिरफ्तारी पर रोक: हाईकोर्ट ने कहा- किसी को 5 साल तक मूर्ख नहीं बनाया जा सकता
Published: Updated:
3 min read

RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल 3 बार IPL विजेता टीम का हिस्सा रहे। (BCCI)
RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर लगे रेप केस को लेकर मंगलवार (15 जुलाई) को इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इसी दौरान कोर्ट ने यश की गिरफ्तारी पर भी फिलहाल रोक लगा दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि यश ने शादी का झांसा देकर 5 साल तक यौन शोषण किया। इस पर कोर्ट ने कहा कि किसी को 5 साल तक बेवकूफ नहीं बना सकते।
यश दयाल ने अब तक भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। हालांकि वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेले थे।
CM हेल्पलाइन पर की थी शिकायत
विक्टिम गाजियाबाद की रहने वाली है। उसके मुताबिक, वह यश के साथ पांच साल से रिलेशन में थी। पीड़िता ने यश पर फिजिकली और इमोशनली रूप से टॉर्चर करने का भी आरोप लगाया।
महिला ने 14 जून, 2025 को हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत की। लेकिन पुलिस स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद 21 जून को CM पोर्टल पर कंप्लेंट की।
इसके बाद गाजियाबाद के इंदिरापुरम सर्कल ऑफिसर से रिपोर्ट मांगी गई। यूपी CM कार्यालय ने पुलिस को 21 जुलाई 2025 तक स्थिति साफ करने का आदेश दिया था। इसके बाद 6 जुलाई को FIR दर्ज की गई।
‘किसी को 5 साल तक मूर्ख नहीं बनाया जा सकता’
फिर यश दयाल ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने और न्याय के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर मंगलवार को जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अनिल कुमार की बेंच ने सुनवाई की। उन्होंने कहा, ‘किसी को 5 साल तक मूर्ख नहीं बनाया जा सकता।’
बेंच ने कहा, ‘आप एक दिन, दो दिन या तीन दिन बेवकूफ बन सकते हैं, लेकिन 5 साल…? आप 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे। किसी को 5 साल तक मूर्ख नहीं बनाया जा सकता।’
दो IPL ट्रॉफी विजेता रहे
यश दयाल ने 2022 में गुजरात टाइटन्स के लिए IPL में डेब्यू किया था। इस सीजन में GT चैम्पियन बनी थी। लेफ्ट-आर्म पेसर यश दयाल तब ज्यादा चर्चा में आए जब 2023 में रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए थे।
IPL 2025 में RCB ने इस गेंदबाज को 5 करोड़ रुपये में खरीदा। उन्होंने 13 मैच 15 विकेट लिए। फाइनल में पंजाब को हराकर बेंगलुरु ने 18 साल मे पहला IPL खिताब अपने नाम किया।
यश ने आईपीएल में अब तक कुल 43 मैच खेले, जिसमें 41 विकेट लिए। उनका औसत 33.90 और इकॉनोमी रेट 9.58 है। उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 20 रन देकर 3 रहा है। उन्होंने 2025 सीजन में 15 मैच खेले, जिसमें 13 विकेट लिए। इसी सीजन में RCB पहली बार खिताब भी जीती।

