वनडे सीरीज में रोहित के साथ ये प्लेयर करेगा ओपन: IPL के सबसे महंगे प्लेयर को लेकर भी भोपाल में आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी
Published:
3 min read

भोपाल. टेस्ट क्रिकेट में गंभीर रणनीति फेल होने के बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज का आगाज करने जा रही है। केएल राहुल की कप्तानी में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को पहला वनडे खेला जाएगा। वनडे सीरीज से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व रंग प्रोग्राम में शिरकत की। साथ ही बताया कि वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के साथ कौन ओपनिंग करेगा।
आकाश ने संकेत देते हुए कहा कि रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे। नंबर चार पर ऋषभ पंत और 6 पर नीतीश कुमार रेड्डी उतरेंगे। रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर आलराउंडर के तौर पर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।
आईपीएल के महंगे खिलाड़ी को लेकर की भविष्यवाणी
इंडिया का त्यौहार माने जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 को लेकर तैयारियां जारी हैं। इसको लेकर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी को लेकर अपनी भविष्यवाणी कर दी है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि इस बार की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उनके लिए 20 करोड़ से ज्यादा की बोली लग सकती है।
आकाश चोपड़ा ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स को धोनी के उत्तराधिकारी की तलाश थी। संजू सैमसंग उनको चाहिए था वह उन्हें मिल गया है। राजस्थान को रविंद्र जडेजा मिल गए हैं। दरअसल 2026 के आईपीएल सीज़न से पहले, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक ट्रेड हुआ है, जिसमें जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स में भेजा गया। वही जडेजा-करन के बदले संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में आए हैं।
टीम की हार में की फैक्टर होते हैं
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया मंथन कर रही है। इस हार को लेकर भी आकाश चोपड़ा ने भोपाल में खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि पिच का दोष नहीं। पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम खेली थी वह टीम अलग थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में जो टीम मैदान में उतरी वह अलग थी। खिलाड़ियों के नंबर को लेकर बात होना चाहिए। उन्होंने कहां की बेटिंग ऑर्डर में ऊपर नीचे हो रहा है, एक चीज को दोषी नहीं ठहरा सकते। अगर टीम सीरीज हार रही है तो कई सारे फैक्टर होते है।
अगर आप सीरीज हारते है तो इसे गंभीरता के साथ लेना चाहिए। इस दौरान चोपड़ा ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर उठ रहे सवालों को लेकर कहा कि कोच बस गाइड करता है। खेलना टीम को पढ़ता हैं। उन्होंने अपने कोच कार्यकाल में टीम इंडिया को कई सीरीज जितवाई हैं। तब हमने तालियां बजाकर स्वागत किया है। कोच का जो रोल है अगर वह उसमें सही हैं तो तारीफ हैं, अगर कुछ गड़बड़ हो रही है तो मंथन होना चाहिए।

