उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश: पायलट समेत 6 लोग सवार थे; बद्रीनाथ से लौट रहा था
Published:
1 min read

हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घने बादलों की वजह से ऑपरेशन में दिक्कत आ रही हैं।
नेशनल डेस्क. उत्तराखंड में जोशीमठ के पास ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से फाटा जा रहा था। खराब मौसम के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।
सर्च टीम को अभी भी हेलीकॉप्टर की सटीक जगह नहीं मिल पाई है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास छाई गांव के करीब हाथी पहाड़ पर क्रैश हुआ है। बारिश और घने बादलों की वजह से सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें; केरल में राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक: लैंडिंग करते ही हेलीपैड पर धंसा हेलीकॉप्टर, पुलिस ने धक्का देकर निकाला; 4 दिन के दौरे पर हैं मुर्मू
अक्टूबर में 2 हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
अक्टूबर में ही चार धाम यात्रा में लगे 2 हेलीकॉप्टर्स ने इमरजेंसी लैंडिंगकी। एक हेलीकॉप्टर ने खराब मौसम की वजह से रुद्रप्रयाग में इमरजेंसी लैंडिंग की थी। दूसरे हेलीकॉप्टर ने टेहरी में टेक्निकल समस्या की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

