हैदराबाद में विस्फोट: केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से 10 की मौत, 100 मीटर दूर उछल कर गिरे मजदूर
Published:
2 min read

सिगाची केमिकल फेक्ट्री में रिएक्टर विस्फोट के बाद आग लग गई। (इमेज PTI)
तेलंगाना के पशम्यलाराम में सिघाची फार्मा कंपनी के रियक्टर में विस्फोट हो गया। हादसे में 10 अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। 11 दमकल गाड़िया घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
ANI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि हादसे में 15-20 लोग झुलसे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना तेज था कि आसपास की कई बिल्डिंग हिल गईं। फैक्ट्री पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। धमाके के बाद मजदूर 100 मीटर तक उछलकर दूर जा गिरे।
VIDEO | Medak, Telangana: At least ten people dead after a fire broke out following a reactor explosion at Sigachi Chemical Industry in Pashamylaram.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 30, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/TgfWczjtoM
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके के बाद फैक्ट्री का एक हिस्सा ढह गया। हादसे के बाद केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। विस्फोट के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। एहतियातन तौर पर आस-पास के प्लांट को भी बंद कर दिया गया है।

