स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25: सुपर स्वच्छ लीग में इंदौर देश का सबसे साफ शहर; 10 लाख आबादी वाले स्वच्छ शहरों में अहमदाबाद टॉप पर
Published:
2 min read

सुपर स्वच्छ लीग में इंदौर टॉप पर
इंदौर एक बार फिर भारत का सबसे साफ शहर चुना गया। लगातार 8वीं बार इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है। केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में सूरत को दूसरे और नवी मुंबई को तीसरे स्थान पर चुना गया है। सुपर स्वच्छ लीग के तहत इन शहरों को ये अवॉर्ड दिए गए। सुपर स्वच्छ लीग में वे शहर शामिल हैं, जो पिछले तीन सालों में कम से कम एक बार टॉप-3 में स्थान पा चुके हैं और इस साल संबंधित जनसंख्या श्रेणी में टॉप-20 परसेंट में बने हुए हैं।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे।
President Droupadi Murmu confers the Swachh Survekshan 2024-25 awards.
— All India Radio News (@airnewsalerts) July 17, 2025
𝐈𝐧𝐝𝐨𝐫𝐞, 𝐒𝐮𝐫𝐚𝐭, 𝐍𝐚𝐯𝐢 𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢 𝐚𝐧𝐝 𝐕𝐢𝐣𝐚𝐲𝐰𝐚𝐝𝐚 𝐫𝐞𝐜𝐞𝐢𝐯𝐞 𝐒𝐮𝐩𝐞𝐫 𝐒𝐰𝐚𝐜𝐡𝐡 𝐋𝐞𝐚𝐠𝐮𝐞 𝐂𝐢𝐭𝐢𝐞𝐬 𝐚𝐰𝐚𝐫𝐝 under the category of Million-Plus Cities > 10 Lakh… pic.twitter.com/QHyu8ilDrI
10 लाख से अधिक आबादी वाले स्वच्छ शहरों में अहमदाबाद टॉप पर
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले स्वच्छ शहरों में अहमदाबाद टॉप पर है। इस श्रेणी में दूसरा नंबर भोपाल और तीसरा लखनऊ का है।
सुपर स्वच्छ लीग कैटेगरी
10 लाख से अधिक आबादी वाले शहर- इंदौर, सूरत, नवी मुंबई, विजयवाड़ा
3-10 लाख आबादी वाले शहर- नोएडा, चंडीगढ़, मैसूर, उज्जैन, गांधीनगर, गुंटूर (आंध्र)
50 हजार से तीन लाख आबादी वाले शहर- नई दिल्ली, तिरुपति, अंबिकापुर, लोनावला
20-50 हजार आबादी वाले शहर- बिहटा, देवलाली, डूंगरपुर
20 हजार से कम आबादी वाले शहर- पंचगढ़ी, पाटन, पनेरा (महाराष्ट्र), विश्रामपुर शहर (छत्तीसगढ़), बुधनी
स्वच्छ शहर कैटेगरी
10 लाख से अधिक आबादी वाले शहर- अहमदाबाद, भोपाल, लखनऊ
3-10 लाख आबादी वाले शहर- मीरा भयंदर (महाराष्ट्र), बिलासपुर (छत्तीसगढ़), जमशेदपुर (झारखंड)
50 हजार से तीन लाख आबादी वाले शहर- देवास (MP), कराड (महाराष्ट्र), करनाल (हरियाणा)
20-50 हजार आबादी वाले शहर- पणजी, असका (ओडिशा), कुम्हारी (छत्तीसगढ़),
20 हजार से कम आबादी वाले शहर- बिल्हा, चिकिटी (ओडिशा), शाहगंज (UP)

