सऊदी-हूती जंग में फंस गया पाकिस्तान: मक्का पैक्ट 1 महीने में ही बेअसर; सऊदी ने इजराइल-US से मदद मांगी- भारत और रूस चुप क्यों
Published:
1 min read

इंटरनेशनल डेस्क. मिडिल-ईस्ट में जंग का दायरा न सिर्फ बढ़ता जा रहा है, बल्कि ये खतरनाक शक्ल भी अख्तियार कर रहा है। ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल की जंग जारी है।
नया डेवलपमेंट ये है कि यमन का विद्रोही संगठन हूती भी अमेरिका के मददगार सऊदी अरब के खिलाफ फ्रंट खोल चुका है। सऊदी परेशान है। और सबसे बुरा हाल तो पाकिस्तान का है। वो सऊदी का साथ दे तो ईरान नाराज और चुप रहे तो सऊदी खफा…मतलब एक तरफ कुआं और दूसरी तरफ खाई।
‘राज एक्सप्रेस’ के इस खास एक्सप्लेनर में हम भूमिका लंबी नहीं करेंगे, बल्कि आपको सीधे मुद्दे की तह तक ले चलेंगे। ताकि तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाए…तो चलिए शुरू करते हैं…







