जंग में नहीं, ट्रेनिंग में गंवाया था राफेल: बनाने वाली कंपनी के CEO बोले- 12 हजार फीट की ऊंचाई पर टेक्निकल प्रॉब्लम से गिरा था जेट, पाकिस्तान का दावा बकवास
Published:
2 min read

राफेल बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट एविएशन के CEO एरिक ट्रैपियर।
राफेल विमान बनाने वाली डसॉल्ट एविएशन के चेयरमैन और CEO एरिक ट्रैपियर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने राफेल पर पाकिस्तान के दावे को बकवास बताते हुए कहा कि भारत का एक राफेल ट्रेनिंग के दौरान 12 हजार फीट की ऊंचाई पर टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते गिरा था।
चीन गलत सूचनाएं फैला रहा- फ्रेंच रिपोर्ट
हाल ही में फ्रांसीसी इंटेलीजेंस रिपोर्ट में कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन राफेल जेट्स को लेकर फर्जी और गलत सूचनाएं फैला रहा है। भारत से जंग में पाकिस्तानी एयरफोर्स ने दावा किया था कि उसने 7 मई को भारत (AIF) के 3 राफेल PL-15E लंबी दूरी की मिसाइल से मार गिराए थे। इन मिसाइल को पाकिस्तान ने चाइनीज निर्मित J-10 C फाइटर जेट्स से लॉन्च करने का दावा किया था। पाकिस्तान ने यह दावे बिना किसी सबूत के किए थे।
पाक का दावा गलत- ट्रैपियर
राफेल बनाने वाली कंपनी के CEO ने कहा कि पाकिस्तान का दावा गलत और निराधार है। फ्रेंच वेबसाइट एविएन चेस से बात करते हुए ट्रैपियर ने कहा कि एक फाइटर जेट बिना किसी दुश्मन के संपर्क में आए गिरा है। जो एक ट्रेनिंग मिशन पर था। उन्होंने कहा कि 12 हजार फीट की ऊंचाई पर टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से एयरक्राफ्ट गिरा है।
पाक के 6 फाइटर जेट, 3 एयरक्राफ्ट तबाह
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय एयरफोर्स ने पाकिस्तान के 6 फाइटर जेट, 3 एयरक्राफ्ट और 10 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें तबाह की थी। यह दावा न्यूज एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से किया था।

