बेंगलुरु-दिल्ली के 85 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: इस हफ्ते चौथी बार धमकी भरे मेल आए; सर्चिंग जारी
Published:
2 min read

फोटो- सिंबोलिक
दिल्ली के 45 और बेंगलुरू के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार सुबह इन सभी स्कूलों में धमकी भरे Emails आए। बेंगलुरू के स्कूलों में शुक्रवार सुबह एक मेल आया। उसमें लिखा था- BOMBS INSIDE THE SCHOOL.
धमकी देने वाले ने दावा किया कि उसने स्कूल के हर रूम में ट्राईनिट्रोटोल्यून (TNT) वाले कई विस्फोटक लगाए हैं।
दूसरी तरफ दिल्ली में 5 दिन में ये चौथी धमकी है। सारे स्कूलों में बम स्कॉयड की टीमें पहुंच गई हैं। स्कूलों को खाली करा दिया गया है। सर्चिंग जारी है। इससे पहले सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी धमकियां मिली थीं। मौके पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
इन स्कूलों में आए धमकी भरे मेल
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के सिविल लाइन के सेंट जेवियर्स, पश्चिम विहार के रिचमंड ग्लोबल स्कूल, रोहिणी के अभिनव पब्लिक स्कूल और द सोवरन स्कूल समेत 45 से ज्यादा स्कूलों में बम ब्लास्ट के थ्रेट्स मिले हैं। बाकी सभी स्कूलों की जानकारी जुटाई जा रही है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भी उड़ाने की धमकी मिली थी
इससे पहले बुधवार को राजधानी के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वहीं, मंगलवार सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को एक धमकी भरा EMAIL मिला। उसमें लिखा था कि टॉवर बिल्डिंग में चार RDX बम लगाए गए हैं। हालांकि, छानबीन में वहां भी कुछ सस्पेक्ट चीजें नहीं दिखीं।
इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें..
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को उड़ाने की धमकी: Email लिखा- दोपहर 3 बजे बम फटेगा
दिल्ली: 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी; तीन दिन में 10 बार आ चुके मेल

