एक आतंकी ढेर: अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षाबलों ने उधमपुर में आतंकियों को घेरा
Published: Updated:
2 min read

सोर्स- सोशल मीडिया White Knight Corps।
अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ गुरुवार को उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के कारु एरिया में हो रही है। अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षाबल घाटी में ऑपरेशन चला रहे हैं। इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन भिहाली’ रखा है। सुरक्षाबल का ऑपरेशन अभी जारी है। यह पुलिस और आर्मी का ज्वाइंट ऑपरेशन है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। जबकि 3 आतंकी जंगल में चारों तरफ से घिरे हुए हैं।
इलाके में दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है। सुरक्षाबलों ने इलाको को चारों तरफ से घेर लिया है। टीम को संदिग्ध गतिविधि होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग की। जहां जंगल में सुरक्षाबलों का सामना होने पर आतंकियों ने फायरिंग शुर कर दी।
आर्मी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
@White Knight Corps ने सोशल मीडिया X पर जानकारे देते हुए पोस्ट किया है। बसंतगढ़ में आर्मी और पुलिस 'ऑपरेशन बिहाली' चला रही है। इंटेलीजेंस से गुप्त सूचना मिली थी कि बिहाली इलाके में टेरेरिस्ट छिपे हुए हैं। जानकारी के आधार पर 'ऑपरेशन बिहाली' चलाया गया है। आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी है।
Op BIHALI
— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) June 26, 2025
Based on specific intelligence, a joint operation was launched by #IndianArmy and @JmuKmrPolice in the Bihali area of #Basantgarh.
Contact has been established with #terrorists. The #operation is currently in progress.@adgpi@NorthernComd_IA pic.twitter.com/bEbi8O0bu1
3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी यात्रा
एक हफ्ते बाद यानी 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरु होने वाली है। जहां बड़ी संख्या में यात्रियों के अमरनाथ गुफा आने की उम्मीद है। यह यात्रा 9 अगस्त तक चलेगी।

