नोएडा में 43वें फ्लोर से कूदा युवक: सुपरनोवा बिल्डिंग के Airbnb में ठहरा था; बॉडी के कई टुकड़े हुए
Published:
2 min read

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें व्यक्ति 43वें फ्लोर से कूदते हुए दिख रहा है।
नेशनल डेस्क. नोएडा में एक व्यक्ति ने सुपरनोवा बिल्डिंग के 43वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली। सुपरनोवा बिल्डिंग दिल्ली-NCR की सबसे ऊंची बिल्डिंग है। इसमें कुल 68 फ्लोर हैं।
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें व्यक्ति 43वें फ्लोर से कूदते हुए दिख रहा है। पुलिस ने बताया, व्यक्ति बिल्डिंग में Airbnb में रह रहा था। उसेने नोएडा के सेक्टर 94 में सुपरनोवा कॉम्प्लेक्स की स्पिरा टॉवर से छलांग लगा दी।
एक व्यक्ति ने रोकने की कोशिश की
एक अन्य व्यक्ति ने उसे रोकने की कोशिश की। उससे रैलिंग से दूर रहने के लिए कहा। लेकिन व्यक्ति ने उसकी बात नहीं सुनी। उसने 43वें फ्लोर से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया, व्यक्ति के ऊपर से गिरने पर बॉडी बुरी तरह से कई हिस्सों में बट गई थी। व्यक्ति की पहचान हरियाणा के संभव जैन के रुप में हुई थी। वह हरियाणा के मानेसर का रहने वाला थआ।
कूदने से पहले पिता को कॉल किए
पुलिस के मुताबिक, वह शुक्रवार को Airbnb में रुका था और शनिवार दोपहर को उसे चेक-आउट करना था, तभी उसने बालकनी से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि यह कदम उठाने से पहले जैन ने कई बार अपने पिता को फोन किया था।
यह खबर भी पढ़ें
नोएडा में वैलेंटाइन डे पर कार में युवक-युवती के शव मिले: दोनों की गोली लगने से हुई मौत; सुसाइड या मर्डर... जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने जैन के परिवार को सूचना दे दी है और पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों और FSL टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है, जिसमें घटनास्थल और आस-पास लगे CCTV भी शामिल है।

