सागर में शख्स ने मां और दो बच्चों के साथ आत्महत्या की: पत्नी का अफेयर था, झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी; परेशान होकर चारों ने सुसाइड किया
Published:
2 min read

सागर जिले के तेहर गांव में 25-26 जुलाई की रात एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या कर ली।
मध्य प्रदेश के सागर में एक ही परिवार के चार सदस्यों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। 25-26 जुलाई की दरमियानी रात को एक व्यक्ति, उसके दो बच्चों और उसकी मां ने आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने बताया कि मनोहर लोधी (मृतक), उसकी 70 साल की मां और दो बच्चों ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी।शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि मनोहर की पत्नी द्रौपदी का उसके बचपन के दोस्त सुरेंद्र के साथ अफेयर चल रहा था। ये बात परिवार के सभी लोगों को पता थी, उन्होंने द्रौपदी से इस रिश्ते को खत्म करने के लिए भी कहा था। लेकिन दोनों ने परिवारवालों से साफ कर दिया था कि एक दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे।
बेटी ने कई बार मां को आपत्तिजनक स्थिति में देखा
पुलिस के मुताबिक, द्रौपदी की बेटी शिवानी ने अपनी मां को प्रेमी के साथ कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। जब परिवार वालों ने उससे रिलेशनशिप खत्म करने के लिए कहा तो द्रौपदी ने उन्हें दहेज उत्पीड़न के फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी।
मानसिक और सामाजिक दबाव से परेशान परिवार ने की सुसाइड
पुलिस के मुताबिक, मानसिक और सामाजिक दबाव से परेशान होकर पति मनोहर, मां फूलरानी और दो बच्चों (एक बेटा-एक बेटी) ने सल्फास की खा ली। फूलरानी और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनोहर और उसकी बेटी की अस्पताल ले जाते वक्त जान चली गई।
अवैध संबंध ही आत्महत्या की वजह- पुलिस
टाउन इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक मनोहर की पत्नी और उसके प्रेमी के अवैध संबंध ही आत्महत्या की मुख्य वजह है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद कस्टडी में भेज दिया।

