पटना पुलिस का एनकाउंटर: कारोबारी खेमका मर्डर का आरोपी ढेर, मास्टरमाइड अशोक साव गिरफ्तार
Published:
2 min read

पटना के मालसलामी क्षेत्र में पुलिस ने किया एनकाउंटर।
बिहार में कारोबारी खेमका हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया है। देर रात मुख्य आरोपी उमेश के साथी को पुलिस ने पटना के मालसलामी क्षेत्र में ढेर कर दिया। एनकाउंटर रात 2.45 बजे दमरिया घाट के पास हुआ। घटनास्थल से हथियार भी बरामद हुए हैं। कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मास्टरमाइड कारोबारी अशोक साव को गिरफ्तार किया है। अभी तक पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कारोबारी खेमका को शुक्रवार देर रात उनके घर के बाहर हत्या कर दी थी। वह अपने घर के बाहर कार में दाईं तरफ बैठे थे, तभी शूटर्स ने उन पर फायरिंग कर दी। खेमका के का मगध अस्पताल और कई पेट्रोल पंप हैं। 7 साल पहले उनके बेटे की जमीन विवाद में हाजीपुर में हत्या कर दी थी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि, आरोपी विकास उर्फ राजा रात करीब 2.45 बजे दमरिया घाट के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस को घटनास्थल से एक पिस्तौल, गोली और खोखा कारतूस भी मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
खेमका मर्डर केस में अभी तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी उमेश के अलावा पुलिस ने एक और आरोपी है जिसने शूटर्स हायर किए थे। सभी आरोपियों को स्पेशल टास्क फोर्स और पटना पुलिस की संयुक्ति टीम ने पकड़ा है। सीनियर पुलिस अधिकारी का कहना है कि स्पेशल टास्क फोर्स और पटना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मर्डर केस में जांच जारी है। समय आने पर हम और अधिक जानकारी देंगे।
'बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप की कोई जगह नहीं'
आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने पर जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि अन्य अपराधी ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की उसे पुलिस ने ढेर कर दिया।
उन्होंने कहा कि सवाल खड़े करने वाले लोगों से जनता जरूर पूछेगी कि उनकी भूमिका जिम्मेदार विपक्ष की है, तो ऐसी घटनाओं में इनपुट के माध्यम से वे पुलिस को मदद कर सकते हैं। आरोप प्रत्यारोप से बिहार की राजनीति में कोई जगह नहीं बनने जा रही।"

