जया बच्चन को झेलना मजबूरी : कंगना बोलीं- वो अमिताभ की वाइफ, इसलिए झेलना पड़ता है; BJP सांसद की इंस्टा स्टोरी वायरल
Published:
3 min read

जया बच्चन समाजवादी पार्टी (SP) की राज्यसभा सांसद हैं और कंगना रनौत HP के मंडी जिले की BJP सांसद हैं।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से BJP सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में जया बच्चन पर गुस्सा जताया है। कंगना ने कहा- लोग उन्हें (जया) सिर्फ इसलिए झेल रहें, क्योंकि वे अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं।
दरअसल, समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद और एक्टर जया बच्चन का मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वे एक शख्स को धक्का देती नजर आ रही हैं। ये शख्स उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। इस पर जया भड़क गईं।
जया का यह वीडियो वायरल होने के बाद कंगना ने जया और समाजवादी पार्टी पर रिएक्शन दिया।
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर जया बच्चन की वायरल वीडियो को शेयर किया है। साथ में एक कैप्शन भी लिखा है।
जया का वीडियो शेयर किया
कंगना ने जया के वायरल वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। कैप्शन में लिखा- जया सबसे बिगड़ी हुई और प्रिविलेज महिला हैं। लोग उनकी हरकतों को सिर्फ इसलिए झेल रहे हैं, क्योंकि वे अमिताभ बच्चन जी की वाइफ हैं। उन्होंने जो समाजवादी पार्टी की टोपी पहनी हुई है, वह मुर्गे के सर पर लगे क्रीस्ट की तरह लग रही है। यह तो बेइज्जती वाली बात है।
जया के वीडियो में क्या था
मामला 12 अगस्त का है। जया नई दिल्ली कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में थीं। उस दौरान गेट पर एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। यह देखते ही जया भड़क गईं और उसे पीछे धकेल दिया। कहा- यह क्या कर रहे हैं आप? उन्होंने उस शख्स पर गुस्सा जताया।
जया की तारीफ भी कर चुकी हैं कंगना
कंगना और जया बच्चन की पहले भी अनबन रह चुकी है। हालांकि, 2024 में उन्होंने न्यूज 18 को इंटरव्यू दिया था और इसमें जया की तारीफ भी की थी।
कंगना ने कहा था- जया बॉलीवुड की बहुत फेमस और अच्छी एक्ट्रेस हैं। सच कहूं तो उनका गुस्सैल स्वभाव कई बार चर्चा में रहा है, लेकिन उनके कंट्रीब्यूशन को इग्नोर करना मुश्किल है। 1970 के दशक में जब एक्ट्रेस तेज धूप से अपनी स्किन की टेंशन करती थीं, तब जया बच्चन ने 'गुड्डी' जैसी फिल्में कीं।
उन्होंने 'गुड्डी' के जरिए महिलाओं को सपने देखने और अपने लिए आवाज उठाने का मैसेज दिया था।
वे केवल एक फिल्मी आइकॉन नहीं हैं। उनकी प्रेजेंस खुद में एक इंस्पिरेशन है। उन्होंने राज्यसभा में जो आत्मविश्वास और स्पष्टता दिखाई है, उससे जाहिर होता है कि फिल्मी दुनिया से राजनीति तक, वे वुमन एम्पॉवरमेंट का बेस्ट एग्जांपल हैं।

