AKASH PRIME का सफल परीक्षण: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर 2 टारगेट हिट किए, भारतीय सेना को जल्द मिलेगा नया सुरक्षा कवच
Published:
3 min read

आकाश प्राइम ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दो ड्रोन को हिट किया।
भारत ने एयर डिफेंस सिस्टम टेक्नोलॉजी में एक और नया कीर्तिमान बनाया। इंडियन आर्मी ने लद्दाख (हाई एल्टीट्यूड पर) में आकाश मिसाइल सिस्टम के अपग्रेड वर्जन Akash Prime की सफल टेस्टिंग की है। आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम ने जमीन से हवा में हाई स्पीड दो टारगेट को हिट किया है। यह टेस्टिंग इसलिए खास है क्योंकि यह एयर डिफेंस सिस्टम हाई एल्टीट्यूड पर टारगेट हिट कर सकता है।
भारतीय सेना ने ये टेस्टिंग 16 जुलाई 2025 को लद्दाख के हाई एल्टीट्यूड 15,000 हजार फीट की ऊंचाई पर की। इस हथियार प्रणाली को 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर ऑपरेट करने के लिए बनाया गया है। इस सिस्टम में इंडिजिनियस डेवलप रेडियो फ्रीक्वेंसी सहित कई नई चीजें अपडेट हुई हैं।
AKASH PRIME का हाई एल्टीट्यूड पर पहला टेस्ट
आकाश प्राइम, आकाश मार्क 1 और मार्क 2 का न्यू वर्जन है। आकाश एयर डिफेंस सिस्टम ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के ड्रोन्स और मिसाइल को हवा में ही हिट किया था। अब आकाश प्राइम ने हाई स्पीड मानवरहित टारगेट को हवा में ही हिट किया है। आकाश मिसाइल सिस्टम का हाई एल्टीट्यूड पर यह पहला टेस्ट है। आकाश प्राइम सिस्टम को आर्मी एयर डिफेंस और DRDO ने डिफेंस के पब्लिक सेक्टर भारत डायनामिक लिमिटेड & भारत इलेक्ट्रिनिक लिमिटेड के साथ मिलकर डिजाइन और डेवलप किया है।
क्यों खास है यह टेस्टिंग?
लद्दाख जैसे ऊंचे और मुश्किल इलाकों में 15,000 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर टेस्टिंग करना बेहद मुश्किल होता है। हवा और ठंडे मौसम में भी आकाश प्राइम मिसाइल का टारगेट को पिन प्वाइंट हिट करना इसकी क्षमता को दिखाता है।
आकाश प्राइम को भारतीय सेना में जल्द शामिल किया जा सकता है। यह सिस्टम बॉर्डर के अलावा देश अंदर संवेदनशील जगहों की हवाई सुरक्षा के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा। रक्षा अधिकारियों का कहना है कि यह सिस्टम भारत के एयरस्पेस नेटवर्क को और मजबूत करेगा।
आकाश मिसाइल सिस्टम की दुनियाभर में तारीफ
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की दुनियाभर में तारीफ हुई। भारत का मजबूत और सशक्त एयर डिफेंस सिस्टम एक अमब्रेला की तरह काम करता है। अभी भारत के पास 2 तरह के डिफेंस सिस्टम हैं। एडवांस एयर डिफेंस और पृथ्वी एयर डिफेंस सिस्टम। एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम कम ऊंचाई वाले हमलों को रोकने में कारगर है। जबकि पृथ्वी एयर डिफेंस सिस्टम स्पेस में मिसाइल हमले को भी रोक सकता है।
आकाश एयर डिफेंस सिस्टम
भारत के पास आकाश मल्टी लेयर एयर डिफेंस सिस्टम हैं। आकाशतीर में 4 तरह के एयर डिफेंस सिस्टम हैं। जो सभी एंटीग्रेटेड सिस्टम से जुड़े रहते हैं और एक-दूसरे को इंफोर्मेशन शेयर करते हैं, जिससे ये डिसाइड किया जा सके कि दुश्मन के किस ऑब्जेट को किस तरह का ट्रीटमेंट देना है। आकाश प्राइम भी इसका अपडेटेड वर्जन है।
S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
भारत के पास पावरफुल S-400 एयर डिफेंस सिस्टम है। इसे रूस से खरीदा गया है। इसमे लगे मिसाइल 400 किमी दूर ड्रोन, फाइटर जेट और मिसाइल को हवा में ही डिस्ट्राय करने की क्षमता रखता है। ये मोबाइल एयर डिफेंस सिस्टम है। इसे जरुरत के हिसाब से किसी भी लोकेशन पर ट्रक की मदद से ले जाया जा सकता है। इस सिस्टम में मल्टिपल डिवाइस होती हैं।

