8 एयरपोर्ट से शुरुआत: कोचिन-बेंगलुरु में टेस्टिंग; भारत के हिसाब से प्रोग्रामिंग- पैसेंजर प्राईवेसी फर्स्ट; आपकी जरूरत की खबर
Published:
1 min read

भारत के 8 एयरपोर्ट्स पर जल्द लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर। कोच्चि और बेंगलुरु में ट्रायल शुरू।
यूटिलिटी/ लाइफ स्टाइल. भारत के 8 एयरपोर्ट्स पर जल्द ही फुल बॉडी स्कैनर्स इंस्टॉल किए जाने वाले हैं। इनके ट्रायल्स बेंगलुरु और कोच्चि में शुरू हो चुके हैं।
ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी यानी BCAS ट्रायल्स को बेहद बारीकी से मॉनिटर कर रहा है। मकसद यह है कि इन फुल बॉडी स्कैनर्स को भारत और भारतीयों की जरूरतों के हिसाब से रिफाइन किया जा सके।
अगर आप भी फ्रीक्वेंट एयर ट्रैवलर हैं तो ‘राज एक्सप्रेस’ का यह लाइफ स्टाइल और यूटिलिटी एक्सप्लेनर आपके लिए काफी हेल्पफुल है। तो चलिए टॉपिक पर चर्चा आगे बढ़ाते हैं…





