घर में 4 शव मिलने से हड़कंप: दिल्ली के दक्षिणपुरी के एक घर में चार शव मिले; जांच में जुटी पुलिस
Published:
1 min read

दिल्ली के एक घर में चार शव मिले
दिल्ली के दक्षिणपुरी में एक घर से एक ही परिवार के 4 शव मिले हैं। सभी के शव एक कमरे में पड़े थे। पुलिस को शक है कि दम घुटने से सभी की मौत हुई है। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया कि दक्षिणपुरी के एक घर से चार शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी की मौत दम घुटने से हुई है।

