छांगुर बाबा की नजदीकी महिला से लाल डायरी बरामद: दावा- इसमें कई नेताओं-अफसरों के नाम; UP-मुंबई में 14 ठिकानों पर ED की रेड
Published:
4 min read

छांगुर बाबा पिछले 15 साल से यूपी में धर्मांतरण का रैकेट चला रहा था।
ED ने धर्मांतरण रैकेट के सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के 14 लोकेशन पर छापेमारी की है। ED ने गुरुवार सुबह 5 बजे यूपी के बलरामपुर में 12 और मुंबई में 2 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन किया। इसमें से मुंबई वाला ठिकाना छांगुर बाबा के करीबी शहजाद शेख का है। वो भी छांगुर के साथ कन्वर्जन नेक्सस का मेंबर है।
जांच के दौरान छांगुर बाबा की सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन के घर से एक लाल डायरी मिली है। इसमें कुछ टॉप क्लास अफसरों और नेताओं के नाम हैं। इन्वेस्टिगेशन एजेंसीज इनसे पूछताछ करने वाली हैं।
बता दें, बलरामपुर के रहने वाले छांगुर बाबा पर आरोप है कि वो पिछले 15 साल से यूपी में धर्मांतरण का खेल रच रहा था। इसके लिए उसे विदेशी फंडिंग मिलती थी। वो गैर मुस्लिम महिलाओं को फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराता था। फिलहाल, पुलिस की गिरफ्त में है।
शहजाद शेख को छांगुर से मिले 2 करोड़
ED ने बलरामपुर में 12 ठिकानों के अलावा मुंबई के माहिम और बांद्रा में भी छापेमारी की। बांद्रा में शहजाद शेख का फ्लैट है। CNN-NEWS 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, शहजाद शेख ने छांगुर बाबा को जमीन बेची थी। इसके बदले उसे 2 करोड़ रुपए मिले थे। ED को शक है कि शहजाद ने इन पैसों का इस्तेमाल लोगों के धर्मांतरण के लिए किया है।
डायरी में कई नेताओं के नाम
आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, छांगुर बाबा की सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन के घर से एक लाल डायरी मिली है। उस लाल डायरी में बहुत सारे नेताओं और अफसरों के नाम हैं। कुछ अफसरों के तो नाम भी शॉर्टलिस्ट किए जा चुके हैं। जल्द ही उनसे पूछताछ होगी।
कहा ये भी कहा जा रहा है कि वो चुनावों में नेताओं को चंदा भी देता था। छांगुर खुद भी राजनीति में आना चाहता था। बीजेपी नेता और श्रावस्ती के पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने हाल ही में बताया था कि छांगुर के अतीक अहमद से भी नजदीकी रिश्ते थे। उसने अतीक के लिए चुनाव प्रचार भी किया था।
पूछताछ में गुनाह कबूला
पूछताछ में छांगुर बाबा ने कबूल कर लिया है कि कन्वर्जन रैकेट चलाता था। उसने 3000 लोगों की हायरिंग की थी। इन सभी को देश के 578 जिलों में भेजा गया था, ताकि वे ग्लोबल लेवल पर लोगों का धर्मांतरण करा सकें।
इस्लामिक देशों से मिले 100 करोड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक, छांगुर बाबा को पिछले 3 साल में 100 करोड़ रुपए की विदेशी फंडिंग मिली थी। ये पैसे उसे इस्लामिक कंट्रीज और नेपाल के जरिए मिलते थे। इन पैसों का इस्तेमाल वो अवैध तरीके से कन्वर्जन के लिए करता था। छांगुर बाबा के निशाने पर खासतौर पर गैर मुस्लिम महिलाएं थीं। उसने सबके लिए रेट भी फिक्स किया था। हर महिला को 8 से 15 लाख रुपए दिए जाते थे।
1000 मुस्लिम लड़कों का गिरोह, मकसद लव जिहाद
इस मामले में यूपी ATS ने एक नया खुलासा भी किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, छांगुर बाबा ने पूरे यूपी में 1000 मुस्लिम लड़कों का गिरोह बनाया था। इन लड़कों का मकसद हिंदू लड़कियों को बहला फुसलाकर लव जिहाद करना था। इस काम के लिए छांगुर बाबा इन लड़कों को पैसे देता था। ये लड़के यूपी के अलग-अलग जिलों में रैकेट चलाते थे।
पैर में 6 उंगलियों की वजह से नाम छांगुर पड़ा
बाबा के एक करीबी के मुताबिक, जलालुद्दीन का छांगुर नाम इसलिए पड़ा क्योंकि उसके दाएं पैर में 6 उंगलियां हैं। वो खुद को गॉड गिफ्ट बताता था।
छांगुर के कन्वर्जन रैकेट का शिकार बनीं कई लड़कियां खुलकर सामने आ चुकी हैं और उन्होंने जांच एजेंसियों को छांगुर के काम करने के तरीके यानी मॉडस ऑपरेंडी का खुलासा किया है। कुछ लड़कियों ने तो यहां तक बताया है कि मजहब बदलने से इनकार करने पर उनके साथ गैंगरेप तक किया गया।
ये खबर भी पढ़ें..
1000 मुस्लिम लड़कों का गिरोह चलाता था छांगुर बाबा: मकसद लव जिहाद

