अब पुराने हथियारों से नहीं जीती जा सकतीं जंग: CDS चौहान बोले- लेटेस्ट ड्रोन टेक्नोलॉजी जरूरी, विदेशी तकनीकी के भरोसे बैठना भी सही नहीं
Published:
3 min read

CDS अनिल चौहान ने कहा कि आज लड़ाइयां पुराने हथियारों से नहीं जीती जा सकतीं। इसके लिए हमें मॉडर्न हथियार चाहिए। CDS चौहान ने कहा कि भारत को विदेशी तकनीकी पर निर्भरता कम करनी चाहिए। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। CDS चौहान ने कहा कि आजकल लड़ाइयों में ड्रोन बहुत ज्यादा इस्तेमाल हो रहे हैं, इसलिए इसे बनाने और उड़ाने की एडवांस टेक्निक हमें सीखनी पड़ेगी।
पुराने हथियारों से आज युद्ध नहीं जीत सकते
नई दिल्ली में UAV और काउंटर-UAV से जुड़ी एक वर्कशॉप में जनरल चौहान ने कहा कि पाकिस्तान के भेजे ड्रोन्स से हमें नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, इस युद्ध ने हमें बता दिया कि यह समय एडवांस वॉरफेयर का है। ड्रोन्स काफी अहम हो गए हैं। अब ड्रोन का इस्तेमाल सिर्फ संभावना नहीं, बल्कि हकीकत है। हमें ड्रोन तकनीकी को और बेहतर करने की जरूरत है।

फोटो- सिंबोलिक।
भारत ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया
जनरल चौहान ने कहा पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे ऊपर हैवी ड्रोन अटैक किया, लेकिन हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी को नाकाम कर दिया। हाल की लड़ाइयों ने दिखाया है कि ड्रोन टेक्नोलॉजी जंग का पूरा तरीका बदल सकती हैं। साथ ही, पावर भी अपनी तरफ शिफ्ट कर सकतीं हैं।
खुद से हथियार और टेक्नोलॉजी डेवलप करने की जरूरत
जनरल चौहान ने चेताया कि विदेशी तकनीकी के प्रयोग से हम अपनी सुरक्षा कमजोर कर रहे हैं, हमें खुद पर निर्भर होना चाहिए। हमें दुश्मन के ड्रोन और हवाई हमलों से बचने के लिए खुद से हर तरह के हथियार और टेक्नोलॉजी डेवलप करने होंगे।
अब ऑपरेशन सिंदूर को जान लीजिए
7 मई को भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाक अधिकृत कश्मीर (POK) और पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया। यह हमला 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए टेरर अटैक का बदला था। इस हमले में जैश ए मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्य और साथी मारे गए। 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए।
जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत पर हमला किया, लेकिन उन्हें नाकाम कर दिया गया। इसके बाद भारत ने 9 मई को पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। इससे पाकिस्तान के सैन्य संसाधनों को बहुत नुकसान हुआ। 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया।
ये स्टोरी भी पढ़ें..
ऑपरेशन सिंदूर के वक्त पाकिस्तान की मदद कर रहा था चीन: युद्ध के दौरान लाइव जानकारी दे रहा था

