CM योगी की बायोपिक बॉम्बे हाईकोर्ट देखेगी: HC ने कहा- सेंसर बोर्ड ने सख्ती दिखाई..अब कोर्ट फैसला करेगी; पहले भी CBFC के फैसले पर सवाल उठे
Published:
3 min read

फिल्म ‘अजेय' में अनंत जोशी, योगी आदित्यनाथ का किरदार निभा रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ की लाइफ पर बनी फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ को बॉम्बे हाईकोर्ट में दिखाया जाएगा। इसके बाद कोर्ट 25 अगस्त को फिल्म के सर्टिफिकेशन पर फैसला सुनाएगी।
21 अगस्त को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा, ‘सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को सर्टिफिकेट न देने में बहुत सख्ती अपनाई है। इस वजह से कोर्ट खुद फिल्म देखेगी। हम भी यह जानना चाहते हैं कि किस आधार पर CBFC ने आपत्ति जताई है। फिल्म को आधा-अधूरा नहीं बल्कि पूरी तरह देखना होगा। इसके लिए प्रॉपर गाइडलाइन्स अपनाने होंगे। तभी हमें सही कॉन्टेक्स्ट और मैसेज समझ आएगा। इसके लिए सोमवार का दिन तय किया गया है। इस दिन CBFC के फैसलों पर डिटेल में सुनवाई होगी।’
वहीं, मेकर्स के वकील रवि कदम, सतत्य आनंद और निखिल अराधे ने कोर्ट से कहा, ‘CBFC की एग्जामिनिंग कमेटी का कहना है कि फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक है, इसलिए सर्टिफिकेट नहीं दिया जा सकता। CBFC ने यह भी कहा कि फिल्म कुछ गाइडलाइन्स का उल्लंघन करती है, लेकिन ये नहीं बताया कि किस सीन पर आपत्ति है।’

मेकर्स बोले- हमें ज्यूडिशियल सिस्टम पर भरोसा है
कोर्ट के इस फैसल पर मेकर्स ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'आज के फैसले ने हमारी ज्यूडिशियल सिस्टम पर विश्वास को और मजबूत किया है। यह फिल्म 300 से ज्यादा फिल्म प्रोफेशनल्स की मेहनत से बनी है। हमें उम्मीद है कि यह जल्द ही ऑडियंस तक पहुंचेगी।'
![]()
पहले भी कोर्ट ने दिया था अल्टीमेटम
इससे पहले भी बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBFC से फिल्म को सर्टिफिकेट न देने पर जवाब मांगा था। CBFC से पूछा था कि फिल्म के किन-किन सीन्स पर आपत्ति है और क्यों। पढ़ें पूरी खबर…

फिल्म की मेकिंग में 30 करोड़ से ज्यादा का खर्च
‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ को राजेंद्र गौतम ने डायरेक्ट किया है। वहीं, रितु मेंगी इसकी प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में सीएम आदित्यनाथ के बचपन से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक के संघर्षों को दिखाया जाएगा। शुरुआत में फिल्म 1 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, सर्टिफिकेट न मिलने पर रिलीज टल गई।
फिल्म की मेकिंग में अब तक 30 करोड़ से ज्यादा का खर्च हुआ है। इसमें मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और प्रमोशन कोलैबोरेशन भी शामिल हैं।
फिल्म में अनंत जोशी, योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले अनंत को फिल्म ‘12th फेल’ में देखा गया था।

