बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को उड़ाने की धमकी: Email लिखा- दोपहर 3 बजे बम फटेगा; दिल्ली में लगातार दूसरे दिन स्कूलों को धमकी
Published:
2 min read

मुंबई स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को एक धमकी भरा EMAIL मिला। उसमें लिखा था कि टॉवर बिल्डिंग में चार RDX बम लगाए गए हैं। ये बम दोपहर 3 बजे फटेंगे। मौके पर बम स्कॉयड की टीम पहुंच गई है।
इसी तरह दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज और सेंट थॉमस को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार को दिल्ली के CRPF पब्लिक स्कूल को भी ऐसी ही धमकी मिली थी। दो दिन में लगातार दो थ्रेट्स मिल चुके हैं।
कुछ भी संदिग्ध नहीं दिखा
Email मिलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज अथॉरिटी ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर लोकल पुलिस और बम स्कॉयड की टीम पहुंच गई। पुलिस ने पूरे एरिया की जांच की। वहां कुछ भी संदिग्ध चीज नहींं दिखी।
जिस Email से धमकी मिली। उसकी आईडी पर ‘कॉमरेड पिनराई विजयन’ लिखा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को समझिए
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) भारत का सबसे पुराना और बड़ा शेयर बाजार है। यहां लोग कंपनियों के शेयर खरीदते और बेचते हैं।
BSE एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कंपनियां शेयर बेचकर पैसे जुटाती हैं और लोग शेयर खरीदकर उसमें इन्वेस्ट करते हैं। यह पूरी प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से होती है। BSE पर शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड की ट्रेडिंग होती है। इसमें इन्वेस्टर्स और कंपनियों दोनों को फायदा होता है।
स्कूलों को खाली कराया गया
वहीं, दिल्ली की बात करें तो सेंट स्टीफेंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को खाली करा लिया गया है। मौके पर बम स्कॉयड, डॉग स्कॉयड, फायर ब्रिगेड और स्पेशल स्टाफ की टीमें पहुंच गई हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वहां भी कुछ भी गड़बड़ नहीं मिला है।

सेंट स्टीफेंस कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी का प्रतिष्ठित कॉलेज है।
दो दिन में लगातार दो धमकियां
सोमवार यानी बीते दिन दिल्ली के दो स्कूलों में धमकी भरे मेल भेजे गए थे। इसके बाद पूरे इलाके में छानबीन हुई। हालांकि, सर्चिंग के बाद वहां भी बम जैसी कोई चीज नहीं मिली। पूरी खबर पढ़ें..

