पश्चिम बंगाल में उपचुनाव: बीजेपी का आरोप- TMC के जश्न के दौरान 10 साल की बच्ची की मौत
Published: Updated:
2 min read

सुरक्षा में लगे जवान।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग के दौरान बम ब्लास्ट हुआ है। राज्य के कालीगंज विधानसभा में काउंटिंग हो रही थी। बम ब्लॉस्ट में 10 साल के बच्चे की मौत हुई है।
पश्चिम बंगाल के वेस्ट नादिया जिले के बारोचंदगर गांव में हुआ, जब तृणमूल कांग्रेस अच्छे मार्जिन से आगे है। मृतक बच्चे का नाम तमन्ना खातून है, वह कक्षा 4 की छात्रा थी।
सीएम ने घटना पर दुख जताया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, मैं बारोचंदगर में हुए विस्फोट से एक बच्ची की मौत से स्तब्ध और दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी प्राथनाएं और संवेदनाएं बच्ची के परिवार के साथ हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस से दोषियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
बीजेपी ने TMC को जिम्मेदार ठहराया
काउंटिंग के दौरान हुई इस घटना ने प्रदेश में राजनीतिक तनाव को बड़ा दिया है। बीजेपी ने इस के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने x पर लिखा- TMC का जश्न, उनके हाथों में खून से सना हुआ है, फिर से।
मालवीय ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के जश्न के दौरान बम फेंके गए, भगदड़ में बच्ची घायल हुई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने लिखा- एक बच्ची की हत्या कर दी। जबकि TMC के कार्यकर्ता जीत के जश्न पर नाच रहे थे। TMC कोई पॉलिटिकल पार्टी नहीं, वह तो गिद्धो की गैंग है। वह बिना खून बहाए उपचुनाव तक नहीं जीत सकते। ममता बनर्जी के राज में यही जश्न की कीमत है?
कालीगंज विधानसभा TMC के विधायक नसिरुद्दीन अहमद की मौत को बाद खाली हुई थी। उनकी बेटी अलीफा अहमद को TMC ने टिकट दिया था।

