विदिशा में अवैध खनन परिवहन के खिलाफ वन विभाग का एक्शन: हाथ में पिस्टल ताने बाइक से ट्रक का पीछा करते दिखे रेंजर, ट्रक जब्त कर केस दर्ज
Published:
1 min read

विदिशा में अवैध खनन परिवहन के खिलाफ वन विभाग का एक्शन
विदिशा। वन विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब कारोबारियों द्वारा पुलिस अधिकारी को वाहन से कुचल कर मौत के घाट उतारे जाने की घटना के बाद अब विदिशा के अधिकारियों में डर बैठा हुआ है। विदिशा जिले की गंजबासौदा तहसील से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। जिसमें वन विभाग के एक रेंजर पिस्टल लेकर खनन माफिया के ट्रक का पीछा करते दिखाई दे रहे हैं।
वन विभाग रेंजर ने अवैध परिवहन कर रहे ट्रक को जब्त किया
दरअसल मामला गंजबासौदा के उदयपुर का है जहां वन विभाग के रेंजर ने अवैध परिवहन करते पत्थर से भरे एक ट्रक को जब्त किया। वनकर्मी ट्रक को जब रेंज लेकर जा रहे थे तो ट्रक चालक शाहिद खान ने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान रेंजर अनिल कुमार दोपहिया पिस्टल लेकर ट्रक का पीछा करते दिखाई दिए। इस पूरी घटना का एक राहगीर ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग के अनुसार उक्त ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें -
वायरल वीडियो
वायरल वीडियो

