रीवा में सवर्ण समाज का प्रदर्शन: EWS कल्याण बोर्ड बनाने की मांग पर अड़े, आंदोलनकारी कलेक्टर की गैरमौजूदगी से भड़के; ADM को सौंपा ज्ञापन
Published:
2 min read

रीवा में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, EWS बोर्ड बनाने की मांग उठाई
रीवा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने स्वामी विवेकानंद पार्क में शुक्रवार को प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट का रुख किया। लेकिन कलेक्टर के मौजूद नहीं होने पर प्रदर्शनकारी नाराज हो गए। वे कलेक्टर कक्ष के सामने बैठ गए और विरोध जताने लगे। बाद में एडीएम ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्राप्त किया।
EWS कल्याण बोर्ड बनाने समेत कई मांगें उठाईं
प्रदर्शनकारियों ने EWS वर्ग के कल्याण के लिए राज्य स्तरीय EWS कल्याण बोर्ड बनाने की मांग की। इसके साथ ही EWS प्रमाण पत्र की पात्रता अवधि बढ़ाकर तीन साल करने और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन में अलग-अलग राज्यों से आए करणी सेना के कई नेता शामिल हुए।
कलेक्टर की गैरमौजूदगी पर जताई नाराजगी
अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने के लिए आंदोलनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। लेकिन वहां कलेक्टर के मौजूद नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी कलेक्टर कक्ष के सामने बैठ गए और काफी देर तक विरोध किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में भी प्रदर्शन किया।
एडीएम ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन लिया
काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन की ओर से एडीएम ने आंदोलनकारियों से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्राप्त किया। प्रदर्शनकारियों ने सभी वर्गों को समान अधिकार देने और EWS वर्ग से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।
अनुराग प्रताप सिंह, करणी सेना प्रमुख

