मध्य प्रदेश विधानसभा को पेपरलेस बनाने की पहल: विधायकों का ई-विधान प्रशिक्षण शुरू, NeVA ऐप के जरिए ऑनलाइन होंगे विधायी कामकाज
Published:
3 min read

मध्य प्रदेश विधानसभा को पेपरलेस बनाने की पहल
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के कामकाज को डिजिटल बनाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। विधानसभा में बुधवार को विधायकों के लिए तीन दिवसीय ई-विधान प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 30 अक्टूबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायकों को नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) के माध्यम से विधायी कार्यों के संचालन की जानकारी दी जा रही है।इस डिजिटल व्यवस्था के लागू होने से विधानसभा की कार्यवाही में कागजों पर निर्भरता कम करने और विधायी प्रक्रियाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।
प्रश्न से लेकर याचिका तक, ऑनलाइन होंगे विधायी काम
ई-विधान प्रणाली के तहत विधायक NeVA ऐप के माध्यम से विधानसभा से संबंधित विभिन्न कार्य ऑनलाइन कर सकेंगे। इसमें प्रश्न, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, स्थगन प्रस्ताव से संबंधित सूचनाएं, संकल्प और याचिकाएं प्रस्तुत करने की सुविधा शामिल है।इसके अलावा सदन की दैनिक कार्यसूची, प्रश्नों के उत्तर, विधेयकों की प्रतियां और अन्य जरूरी दस्तावेज भी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होंगे। विधायक पहले पूछे गए प्रश्नों और विधानसभा की पुरानी कार्यवाही का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन देख सकेंगे।
पांच बैचों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
विधायकों को डिजिटल व्यवस्था का व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम को पांच बैचों में विभाजित किया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रत्येक बैच में 50 विधायकों को शामिल किया गया है।प्रशिक्षण के दौरान विधायकों को NeVA ऐप के इस्तेमाल, ऑनलाइन सूचनाएं प्रस्तुत करने और डिजिटल माध्यम से विधायी प्रक्रियाएं पूरी करने का अभ्यास कराया जाएगा।विधायकों के साथ उनके विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) और निजी सहायकों (PA) को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे नई व्यवस्था के तहत विधायी कामकाज में प्रभावी सहयोग कर सकें।
कागजों की खपत घटेगी, कामकाज होगा आसान
ई-विधान प्रणाली का प्रमुख उद्देश्य विधानसभा की कार्यप्रणाली को आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। डिजिटल दस्तावेजों के इस्तेमाल से कागज की खपत कम होगी और विधायकों को जरूरी सूचनाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।व्यवस्था के पूरी तरह लागू होने के बाद विधायकों को प्रश्न और प्रस्ताव प्रस्तुत करने से लेकर विधानसभा की कार्यवाही से जुड़े दस्तावेज देखने तक के लिए डिजिटल माध्यम की सुविधा मिलेगी।मध्य प्रदेश विधानसभा की यह पहल विधायी कामकाज को तकनीक से जोड़ने और पेपरलेस विधानसभा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
फूल सिंह बरैया विधायक कांग्रेस
अजय विश्नोई , बीजेपी विधायक

