MP के CM ने की क्रांति गौड़ से बात: डॉ मोहन यादव ने कहा- आपके लिए एक करोड़ का चेक तैयार
Published: Updated:
2 min read

भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ वुमन्स वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 3 विकेट लेकर सुर्खियों में आईं थीं।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ODI वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश के छतरपुर की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ भी विजेता टीम का हिस्सा रहीं। MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांति से वीडियो कॉल पर बात की। साथ ही कहा कि उनके लिए एक करोड़ का चेक तैयार भी तैयार है।
दरअसल, MP सरकार क्रांति को सम्मानित करने का फैसला किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। CM ने क्रांति गौड़ को वर्ल्ड कप जीतने की बधाई दी।
CM ने वीडियो शेयर किया
CM यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। साथ ही पोस्ट में लिखा- वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी और मध्यप्रदेश की गौरव क्रांति गौड़ को आज वीडियो कॉल करके ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विजय की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपने लगन और परिश्रम से आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए, देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहिए। हमारी सरकार हर कदम पर अपने युवाओं और खिलाड़ियों के साथ है।
पाकिस्तान के खिलाफ लिए 3 विकेट
तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ वर्ल्ड कप 2025 में अच्छा प्रदर्शन करके सबको चौंका दिया। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 3 विकेट लेकर सुर्खियों में आईं थीं। क्रांति गौड़ ने इस वर्ल्ड कप में 9 विकेट लिए हैं।
6 भाई-बहन में सबसे छोटी हैं क्रांति
क्रांति गौड़ अपने परिवार में सबसे छोटी हैं। उनके परिवार में तीन बहनें और तीन भाई हैं। उनके पिताजी पुलिस विभाग कार्यरत थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी। नौकरी छूटने के बाद, क्रांति गौड़ का परिवार गरीबी और दुखद परिस्थितियों से गुजरा। इस गरीबी से संघर्ष करते हुए उनकी बेटी ने आज पूरे बुंदेलखंड का नाम रोशन किया।

