संघ प्रमुख मोहन भागवत का मध्य प्रदेश दौरा: अचानक भोपाल पहुंचे संघ प्रमुख, संघ कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक जारी, संगठन के कार्यों को लेकर करेंगे चर्चा!
Published:
1 min read

संघ प्रमुख मोहन भागवत का अचानक भोपाल दौरा: आरएसएस प्रमुख संघ कार्यालय 'समिधा' पहुंचे।
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत अचानक भोपाल दौरे पर पहुंचे हैं। भागवत भोपाल स्थित संघ कार्यालय समिधा पहुंचे, जहां संघ के पदाधिकारियों के साथ उनकी मुलाकात और बैठक प्रस्तावित है।
पदाधिकारियों के साथ बैठक जारी
जानकारी के अनुसार, संघ प्रमुख मोहन भागवत दोपहर 2 बजे तक भोपाल में रहेंगे। इस दौरान वे संघ कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। भागवत के इस दौरे को लेकर संघ कार्यालय में गतिविधियां और सरगर्मियां जारी हैं।
हालांकि, बैठक के एजेंडे और चर्चा के विषयों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि संघ प्रमुख संगठन की गतिविधियों के कामकाज को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।

